September 11, 2026

ऐप डाउनलोड करें

शराबबंदी के लिए चारमार गांव के ग्रामीणों ने खोला मोर्चा: थाना प्रभारी से सहयोग और कार्रवाई की गुहार

रायगढ़। विकासखंड घरघोड़ा के ग्राम पंचायत भेंगारी अंतर्गत ग्राम चारमार के ग्रामीणों ने गांव में पूर्ण शराबबंदी लागू करने के लिए अभियान छेड़ दिया है। ग्रामीणों ने शराब बनाने और बेचने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है, जिसके लिए गांव में मुनादी कराने के साथ-साथ घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में ग्रामीणों ने घरघोड़ा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर पुलिस प्रशासन से सहयोग की मांग की है। आवेदन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि शराबबंदी अभियान के दौरान कुछ असामाजिक तत्व इसमें रुकावट डाल रहे हैं और ग्रामीणों को डराने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि गांव कि महिलाओ सहित ग्रामीणों ने शराबबंदी का समर्थन किया है

 

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से निवेदन किया है कि यदि शराब कारोबार में लिप्त लोग ग्रामीणों के विरुद्ध कोई झूठी शिकायत दर्ज कराते हैं, तो पुलिस पहले ग्रामीणों का पक्ष जाने और उसके बाद ही कोई कार्रवाई करे। साथ ही अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
इस आवेदन पत्र की प्रतिलिपि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), घरघोड़ा को भी प्रेषित की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में भगवती, रामदुलारी, रूपा, कमला, जमूना, उत्तरा, चंद्रमती, कौशल्या सहित ग्राम चारमार के अनेक नागरिक शामिल रहे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

छाल पुलिस के चौतरफा दबाव पर दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के आरोपी ने किया कोर्ट में सरेण्डर, छाल पुलिस ने लिया पुलिस रिमांड, आरोपी का पुलिस रिमांड लेकर किये गये अहम साक्ष्य जप्त, रिमांड अवधि पूर्ण होने पर भेजा जेल

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?