September 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ईडब्ल्यूएस भूमि की जांच में 5 कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी, 22 सितंबर को समस्त दस्तावेजों के साथ एसडीएम के समक्ष उपस्थित होने के दिए गए निर्देश सरिया नाला में घंटों मशक्कत के बाद मिली चालक की लाश, नदी में समा गया था पूरा ट्रक राज्यपाल रमेन डेका 14 सितंबर को करेंगे 41वें चक्रधर समारोह का शुभारंभ, 14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान में सजेगा कला और संस्कृति का भव्य मंच पीडीएस के चावल, नमक और शक्कर में लाखों का गबन, पुलिस ने दो मामलों में कार्रवाई, धरमजयगढ़ के ससकोबा और गनपतपुर शासकीय उचित मूल्य दुकानों में बड़ी अनियमितता उजागर मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, बेलारिया में ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यशाला आयोजित झगड़ा छुड़ाने बीच बचाव कर रहे पार्षद पर नशे में धुत युवक ने की मारपीट,आरोपी फरार, जूटमिल पुलिस ने आरोपी पर हत्या के प्रयास का अपराध किया दर्ज— आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी

युवक की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार की तलाश जारी, महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक को मोहल्ले के युवकों ने की थी मारपीट

रायगढ । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जूटमिल थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों राजू महंत उर्फ संजय महंत (35 वर्ष) और कृष्णा साव उर्फ चुड़ामणि साव (35 वर्ष) को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। मामले में शामिल तीसरा आरोपी धन्नू निषाद फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार 08 सितंबर की दरम्यानी रात रायगढ़ के सतीगुड़ी चौक निवासी शिवा सेठ्ठी (35 वर्ष) ट्रांसपोर्ट नगर में रहने वाली अपनी महिला मित्र से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान मोहल्ले के राजू महंत, कृष्णा साव और धन्नू निषाद ने उसे वहां आने से मना करते हुए विवाद किया। आरोप है कि तीनों ने एक राय होकर शिवा के साथ हाथ-मुक्कों और लात-घूंसों से मारपीट की तथा जमीन पर पटक-पटककर पीटा, जिससे उसे गंभीर बाहरी एवं अंदरूनी चोटें आईं।

मारपीट के बाद शिवा किसी तरह वहां से निकलकर अपने दोस्त के पास पहुंचा और घटना की जानकारी दी। प्राथमिक उपचार के बाद वह घर चला गया, लेकिन घर पहुंचने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रायगढ़ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर पहले थाना कोतवाली में शून्य पर मर्ग कायम किया गया। घटनास्थल जूटमिल थाना क्षेत्र का होने के कारण मर्ग डायरी जूटमिल पुलिस को भेजी गई। जूटमिल पुलिस ने मर्ग जांच शुरू कर प्रत्यक्षदर्शियों और बीच-बचाव करने वाले गवाहों के बयान लिए। गवाहों ने तीनों आरोपियों द्वारा शिवा के साथ मारपीट किए जाने की पुष्टि की।

पोस्टमार्टम की शॉर्ट रिपोर्ट में चिकित्सक द्वारा मृत्यु का कारण हेड इंजरी के कारण हेमरेजिक शॉक बताया गया। मर्ग जांच में मारपीट से आई गंभीर चोटों के कारण शिवा की मौत होना पाए जाने पर 12 सितंबर 2026 को थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 540/2026, धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल दबिश दी। पुलिस को पता चला कि राजू महंत और कृष्णा साव पूर्व कार्रवाई के तहत जिला जेल रायगढ़ में निरुद्ध थे और रिहा होने वाले हैं। पुलिस टीम ने जेल परिसर के बाहर दोनों को उनके परिजनों के साथ तलब कर थाना लाया और पूछताछ की।

पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन में दोनों आरोपियों ने अपने साथी धन्नू निषाद के साथ मिलकर शिवा सेठ्ठी के साथ मारपीट करना स्वीकार किया। विवेचना में आरोपियों के विरुद्ध गिरफ्तारी योग्य पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों को 12 सितंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं फरार आरोपी धन्नू निषाद की पतासाजी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

*गिरफ्तार आरोपी*
1. राजू महंत उर्फ संजय महंत, पिता लोकेश्वर दास महंत, उम्र 35 वर्ष, निवासी ट्रांसपोर्ट नगर वाल्मीकि आवास, जूटमिल, रायगढ़।
2. कृष्णा साव उर्फ चुड़ामणि साव, पिता सीयाराम साव, उम्र 35 वर्ष, निवासी ट्रांसपोर्ट नगर वाल्मीकि आवास, जूटमिल, रायगढ़।

आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक अभिनव कांत सिंह, थाना प्रभारी जूटमिल, सहायक उप निरीक्षक हेमंत कश्यप, राजेन्द्र पटेल, प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश
“कानून हाथ में लेकर किसी के साथ मारपीट करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। रायगढ़ पुलिस ऐसे अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध कड़ी एवं वैधानिक कार्रवाई करेगी। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन से अपील है कि विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें और किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें।”

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी के सख्त निर्देश: पेंडेंसी पर नाराजगी, अपराध निकाल में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी, गणेश उत्सव और चक्रधर समारोह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी ने दिए विशेष निर्देश

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?