September 15, 2026

ऐप डाउनलोड करें

अंजोरीपाली में शराब रेड कार्रवाई में 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार,बिक्री के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे आरोपी को चौकी खरसिया पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

रायगढ़। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत चौकी खरसिया पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ग्राम अंजोरीपाली में एक युवक को 10 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी शराब को बिक्री के लिए लेकर आया था और ग्राहकों का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, आज चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अंजोरीपाली में नर्सरी के सामने कुछ लोग अवैध शराब लेकर बिक्री के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी ने तत्काल पुलिस टीम को कार्रवाई के लिए रवाना किया।

पुलिस टीम ने ग्राम अंजोरीपाली स्थित नर्सरी के सामने घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। उसके पास मौजूद सफेद रंग की प्लास्टिक जरीकेन की जांच करने पर उसमें महुआ शराब मिली।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम चूड़ामणी राठिया पिता ठण्डाराम राठिया, उम्र 25 वर्ष, निवासी डबरीपारा अंजोरीपाली, चौकी खरसिया, जिला रायगढ़ बताया। आरोपी ने पूछताछ में शराब को बिक्री के लिए रखना स्वीकार किया। उसके कब्जे से 10 लीटर क्षमता वाली जरीकेन में भरी 10 लीटर हाथ भट्ठी की कच्ची महुआ शराब, कीमत करीब ₹2,000 बरामद कर जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अनंत तिवारी, आरक्षक धनंजय प्रसाद कश्यप, कीर्ति सिदार, साविल चन्द्रा एवं महिला आरक्षक प्रियंका मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?