September 21, 2026

ऐप डाउनलोड करें

राधा रानी की भक्ति में रंगा रायगढ़, राधा माधव के महाअभिषेक में उमड़ा भक्तिसैलाब, इस्कॉन प्रचार केंद्र रायगढ़ के राधाष्टमी महोत्सव में करीब 500 श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त, तीन पिकअप वाहनों में गौवंशों की तस्करी कर रहे 6 आरोपी गिरफ्तार, तस्करों ने पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागने का किया प्रयास रायगढ़ GST विभाग मौन, मीना बाजार में करोड़ों की वसूली, सरकार को लगाया चूना, गेट पास से ही करीब 2 करोड़ की कमाई का दावा, टैक्स चोरी और कथित संरक्षण को लेकर उठे सवाल इंडियन आइडल फेम अमित साना के सुरों पर झूम उठे श्रोता, लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुति से देर रात तक बंधे रहे संगीतप्रेमी, युवाओं में दिखा खासा उत्साह चक्रधर समारोह के सातवें दिन कला-संस्कृति की सजी भव्य शाम, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू हुए शामिल, चक्रधर समारोह कला एवं संस्कृति का महाकुंभ: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पद्मश्री पं. रामलाल बरेठ के निर्देशन में कथक की मनोहारी प्रस्तुति, भूपेंद्र बरेठ एवं समूह ने रायगढ़ कथक शैली में बिखेरी लय, ताल और भाव की अनुपम छटा

पद्मश्री पं. रामलाल बरेठ के निर्देशन में कथक की मनोहारी प्रस्तुति, भूपेंद्र बरेठ एवं समूह ने रायगढ़ कथक शैली में बिखेरी लय, ताल और भाव की अनुपम छटा

रायगढ़। 41वें अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह की सांस्कृतिक संध्या में पद्मश्री पं.रामलाल बरेठ के निर्देशन में गुरु भूपेंद्र बरेठ एवं सहयोगी कलाकारों ने शुद्ध कथक शैली की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। करीब 10 कलाकारों की सामूहिक प्रस्तुति में रायगढ़ कथक घराने की विशिष्टता, लयकारी, ताल पक्ष और भावाभिनय का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

प्रस्तुति का शुभारंभ शिव वंदना से हुआ, जो राग शंकरा एवं तात चौतात में निबद्ध थी। कलाकारों ने अपनी सधी हुई नृत्य मुद्राओं, पद संचालन और भावपूर्ण अभिव्यक्ति से भगवान शिव की आराधना को मंच पर जीवंत कर दिया। इसके पश्चात ताल पक्ष में ताल धमार पर आधारित रायगढ़ कथक शैली की प्रस्तुति हुई। नृत्या खत्री, आयुषी दुबे एवं संचिता दास ने अपनी शानदार लयकारी, गतियों अृौर पद संचालन से कथक की तकनीकी सुंदरता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। भाव पक्ष में गुरु भूपेंद्र बरेठ ने महाराजा चक्रधर सिंह द्वारा रचित भावगीत ‘चंद्रबदने मृगलोचनी’ पर मनोहारी अभिनय प्रस्तुत किया। इसके साथ ही महाराजा चक्रधर सिंह की रचनाओं पर आधारित चित्रात्मक प्रस्तुति ने समारोह के सांस्कृतिक वैभव को और समृद्ध किया।

गुरु भूपेंद्र बरेठ रायगढ़ घराने की कथक परंपरा के प्रमुख कलाकारों में शामिल हैं। उन्होंने पद्मश्री पं. रामलाल बरेठ एवं पं. कार्तिक राम से कथक की शिक्षा प्राप्त की है। कथक के साथ तबला एवं संगीत में भी उन्होंने प्रशिक्षण लिया है। देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों और समारोहों में अपनी प्रस्तुतियां दे चुके भूपेंद्र बरेठ रायगढ़ कथक शैली की परंपरा को आगे बढ़ाने में निरंतर योगदान दे रहे हैं। समारोह की इस प्रस्तुति में कलाकारों ने अपनी साधना, अनुशासन और उत्कृष्ट नृत्य कौशल से महाराजा चक्रधर सिंह की समृद्ध कथक परंपरा को जीवंत किया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त, तीन पिकअप वाहनों में गौवंशों की तस्करी कर रहे 6 आरोपी गिरफ्तार, तस्करों ने पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागने का किया प्रयास

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?