September 23, 2026

ऐप डाउनलोड करें

9वीं सांस्कृतिक संध्या पर शार्वी ने कथक में दिखाए शक्ति के तीन स्वरूप

 

रायगढ़। 41वें चक्रधर समारोह की 9वीं सांस्कृतिक संध्या पर सारंगढ़ की शार्वी केशरवानी ने कथक की प्रस्तुति दी। उन्होंने महादुर्गा, महासरस्वती और महाकाली के स्वरूपों को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसके साथ तोड़े, टुकड़े, परन, लड़ी और तिहाइयों की प्रस्तुति दी। शार्वी पिछले 12 वर्षों से कथक का प्रशिक्षण ले रही हैं। गुरु डॉ. तोषी गुप्ता और डॉ. राजश्री नामदेव के मार्गदर्शन में वे कथक सीख रही हैं। वे चक्रधर समारोह के 2023 और 2024 में भी प्रस्तुति दे चुकी हैं।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?