September 24, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ट्रक और यात्री बस की जोरदार भिड़ंत, चालक समेत एक दर्जन से अधिक यात्री घायल

रायगढ़. जिले में गुरुवार की सुबह ट्रक और यात्री बस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में जहां बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं बस चालक समेत कई यात्री घायल हुए हैं। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार, रोजाना की भांति धरमजयगढ़ से तकरीबन 40 से 50 यात्रियों को खरसिया की तरफ लेकर जा रही यात्री बस आज सुबह करीब 9 बजे कोयलार के पास पहुंची ही थी। इसी दौरान सामने की तरफ से आ रहे ट्रक चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बस को जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुई इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।
हादसे में बस चालक समेत कई यात्री घायल हुए हैं। वहीं, जोरदार टक्कर के कारण बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद यात्रियों में भी दहशत का माहौल देखा गया।
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि कोयलार के पास इस जगह पर आए दिन छोटे-बड़े सड़क हादसे होते रहते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। हादसे के बाद एक बार फिर इस स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
बहरहाल, सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से दुर्घटना को लेकर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?