September 25, 2026

ऐप डाउनलोड करें

मीना बाजार के गेट पास में जीएसटी नंबर नहीं होने की शिकायत, जांच की मांग, 30 के शुल्क से हर महीने लाखों की वसूली का दावा, दुकानों और झूलों की रसीदों में भी ळैज् का उल्लेख नहीं होने का आरोप

रायगढ़. शहर के ट्रांसपोर्ट नगर और सोनिया नगर क्षेत्र में लगाए गए मीना बाजार को लेकर जीएसटी विभाग में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता ने मीना बाजार में प्रवेश के लिए जारी किए जा रहे गेट पास और दुकानों-झूलों से लिए जा रहे शुल्क में जीएसटी नियमों के पालन को लेकर सवाल उठाते हुए जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।
रोहित नामदेव की ओर से राज्य जीएसटी विभाग के रायगढ़ शाखा के जीएसटी अधिकारी को दिए गए शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि मीना बाजार के गेट पास के लिए 30 रुपये शुल्क लिया जा रहा है, लेकिन गेट पास में जीएसटी नंबर अथवा टैक्स से संबंधित आवश्यक विवरण दर्ज नहीं है। शिकायत में दावा किया गया है कि पूरे माह के दौरान बड़ी संख्या में गेट पास जारी होने से करीब 2 करोड़ रुपये तक की राशि एकत्रित होने की बात सामने आ रही है।
शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि मीना बाजार के अंदर कई दुकानें और झूले संचालित हो रहे हैं, जिनके लिए शुल्क वसूला जा रहा है। लेकिन दुकानदारों और झूला संचालकों को दी जा रही रसीदों में भी जीएसटी का उल्लेख नहीं होने की बात कही गई है। इसे लेकर जीएसटी चोरी अथवा नियमों के उल्लंघन की आशंका जताते हुए विभाग से जांच की मांग की गई है।
शिकायत पत्र में कहा गया है कि दोनों मीना बाजारों से मिलाकर 10 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार और सेवा शुल्क संबंधी गतिविधियां होने की बात सामने आ रही है। शिकायतकर्ता ने विभागीय स्तर पर इसकी जांच नहीं होने पर राजस्व के नुकसान की आशंका जताई है।
शिकायत की प्रतिलिपि जीएसटी विभाग रायपुर के आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त तथा रायगढ़ के जीएसटी मंत्री ओपी चौधरी को भी भेजे जाने का उल्लेख पत्र में किया गया है।
अब देखने वाली बात होगी कि जीएसटी विभाग इस शिकायत की जांच करता है या नहीं और जांच के बाद मीना बाजार के गेट पास, दुकानों तथा झूलों से होने वाली शुल्क वसूली में जीएसटी नियमों के पालन को लेकर क्या स्थिति सामने आती है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?