September 26, 2026

ऐप डाउनलोड करें

मिलावटी शराब का भंडाफोड़, 2500 नग नकली ढक्कन,200 नकली रैपर और 12 लीटर मिलावटी शराब जब्त, आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम की बड़ी कार्रवाई

सरगुजा । संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम सरगुजा को सूरजपुर जिले में मिलावटी शराब, भारी मात्रा में शराब के बोतलों के ढक्कन, शराब के नकली रैपर तथा खाली शीशियाँ जब्त करने में सफलता हाथ लगी है।
संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में कल सूरजपुर जिले में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान शाम को कुमदा चौक पर मुखबिर से सूचना मिली की कुमदा बस्ती का रहने वाला चंद्रप्रकाश राजवाड़े अपने घर में भारी मात्रा में शराब में मिलावट कर कर बेचता है..मुखबिर सूचना की विश्वसनीयता पर तत्काल संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने कुमदा बस्ती में चंद्रप्रकाश राजवाड़े के घर दबिश दी। घर की तलाशी लेते वक्त जब उड़नदस्ता दल एक कमरे में पहुंची, वहां का नजारा देखकर सभी भौंचक रह गए। वहाँ भारी मात्रा में शराब की बोतलों के ढक्कन, रैपर, मिलावटी शराब रखी हुई थी। लगभग 2500 नग विभिन्न ब्रांड की मदिराओं के ढक्कन, लगभग 200 नग विभिन्न ब्रांड की मदिराओं के लेबल,अनेक खाली सीसियाँ तथा लगभग 12 लीटर मिलावटी शराब मैकडॉवल नंबर वन, रॉयल स्टैग, गोवा,इंपीरियल ब्लू आदि की शीशियों में भरकर रखे गए थे। आरोपी चंद्रप्रकाश राजवाड़े को आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2),38(क),59(क) के तहत गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय सूरजपुर में रिमाण्ड लेकर जेल दाखिल किया जा रहा है। आरोपी चन्द्रप्रकाश राजवाड़े ने अपने बयान में बताया कि वह एक साल पहले सूरजपुर विदेशी दारू भट्ठी में काम करता था.. फिर वह काम छोड़ दिया।
उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता गुप्ता द्वारा की गई तथा आबकारी उपनिरीक्षक टी.आर.केहरी, सहायक उप निरीक्षक रमेश दुबे, आबकारी प्रधान आरक्षक अशोक सोनी, नगर सैनिक रोहित सोनवानी आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि मध्य प्रदेश में मिलावटी शराब से कई लोगों की जान जाने के बाद आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ ने सख्त दिशा निर्देश जारी किया है कि अवैध शराब निर्माताओं पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। उसी आदेश के तारतम्य में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा के प्रभारी इंद्रबली मार्कंडेय के दिशा निर्देश पर उड़नदस्ता की टीम कार्रवाई कर रही है।। आगे भी अवैध शराब निर्माताओं पर कार्यवाही जारी रहेगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?