October 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गांधी जयंती पर असीम छाया वृद्धाश्रम में इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने किया सेवा कार्य रायगढ़ पुलिस के साइबर जागृति अभियान का समापन 3 अक्टूबर को, वित्त मंत्री ओपी चौधरी होंगे मुख्य अतिथि लघु फिल्म प्रतियोगिता के विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित, साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता पर रहेगा जोर नौकरी के नाम पर ₹11.30 लाख की ठगी का फरार आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मोबाइल टावर बैटरी चोरी की वारदात, 6 नग एक्साइड बैटरी बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर गांधी के विचारों को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि : रामचंद्र शर्मा, नव निर्माण संकल्प समिति ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया राष्ट्रपिता को नमन जनरल स्टोर का शटर तोड़कर चोरी करने वाले 2 नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने आरोपियों से दाे बाेरी चोरी गुटखा और नकदी की बरामद

पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मोबाइल टावर बैटरी चोरी की वारदात, 6 नग एक्साइड बैटरी बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में तमनार पुलिस ने मोबाइल टावर से बैटरी चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई 6 नग एक्साइड कंपनी की बैटरियां बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रजनीकांत सिदार (31), निवासी बासनपाली, थाना तमनार के रूप में हुई है, जिसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार 30 सितंबर को प्रार्थी चन्द्रसेन कुर्रे ने थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इंदिरानगर पेट्रोल पंप के सामने थर्मल पावर प्लांट तमनार के मोबाइल टावर का 30 सितंबर की सुबह निरीक्षण करने पर सेल्टर का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर रखी 6 नग एक्साइड बैटरियां, कीमत करीब ₹30 हजार, गायब थीं। रिपोर्ट पर थाना तमनार में अपराध क्रमांक 250/2026, धारा 331(4), 305, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदेही रजनीकांत सिदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने हेमंत राठिया के साथ मिलकर मोबाइल टावर के कमरे का ताला लोहे की रॉड से तोड़कर बैटरियां चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने इंदिरानगर भट्ठी के सामने अमरैया के झुरमुट में छिपाकर रखी 6 नग एक्साइड बैटरियां, अनुमानित कीमत ₹20 हजार, बरामद कर विधिवत जप्त की हैं। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5) का अपराध घटित होना पाए जाने पर इसे भी प्रकरण में जोड़ा गया है। फरार सह आरोपी हेमंत राठिया की तलाश जारी है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ पुलिस के साइबर जागृति अभियान का समापन 3 अक्टूबर को, वित्त मंत्री ओपी चौधरी होंगे मुख्य अतिथि लघु फिल्म प्रतियोगिता के विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित, साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता पर रहेगा जोर

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?