October 10, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में रायगढ़ पुलिस की मानवीय पहल, 22 पुलिस अधिकारी-जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने रक्षित केंद्र पहुंचकर रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति, गरबा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और दुर्गा प्रतिमा उत्सव के सुचारू संचालन पर चर्चा लकड़ी तस्करी पर उड़नदस्ता का छापा, 65 नग चिरान जब्त, आमपाली में घर से सागौन के 3 दरवाजे भी मिले; बड़ई के औजार और मशीनें जब्त, आरोपी पर वन अधिनियम के तहत केस प्रोफेसर के अपहरण और लूटकांड का 48 घंटे में पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, सुनियोजित तरीके से बनाया बंधक, चाकू की नोक पर हासिल किए UPI पासवर्ड; खाते से रकम ट्रांसफर कराकर की लूट रेडा में सरकारी नहर का मार्ग मोड़ने का आरोप, तालाब की मेड़ काटकर बनाई गई गहरी नाली; कलेक्टर और नहर विभाग से भी की गई शिकायत

लकड़ी तस्करी पर उड़नदस्ता का छापा, 65 नग चिरान जब्त, आमपाली में घर से सागौन के 3 दरवाजे भी मिले; बड़ई के औजार और मशीनें जब्त, आरोपी पर वन अधिनियम के तहत केस

रायगढ़। रायगढ़ वन मंडल में लकड़ी तस्करी के खिलाफ उड़नदस्ता टीम की लगातार कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। एक के बाद एक ठिकानों पर दबिश देकर अवैध लकड़ी और चिरान जब्त किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के ग्राम आमपाली में टीम ने छापेमारी कर 65 नग लकड़ी चिरान और सागौन से बने 3 दरवाजे जब्त किए हैं। मौके से लकड़ी काटने और तराशने में इस्तेमाल होने वाले औजार व मशीनें भी बरामद की गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, उड़नदस्ता दल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आमपाली निवासी कुमार राठिया के घर में अवैध रूप से सागौन का चिरान रखा गया है। सूचना मिलने के बाद टीम ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया और मौके पर पहुंचकर छापामार कार्रवाई की। तलाशी के दौरान घर से 65 नग लकड़ी चिरान और सागौन के 3 दरवाजे मिले। इसके अलावा कतर मशीन, ड्रिल मशीन, बड़ी आरी, छोटी आरी समेत बड़ई के अन्य औजार जब्त किए गए।

वन विभाग ने मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है। फिलहाल मामले में पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

घरघोड़ा क्षेत्र में लगातार मिल रही अवैध लकड़ी

घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में अवैध लकड़ी की बरामदगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इससे पहले ग्राम ढेरम में भी बड़ी मात्रा में साल और सागौन का चिरान व गोला बरामद किया गया था। इसके अलावा पूर्व में उड़नदस्ता टीम ने ट्रक में लोड अवैध लकड़ी भी पकड़ी थी।

लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से क्षेत्र में अवैध लकड़ी के कारोबार को लेकर सवाल उठ रहे हैं। उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई के बाद अब वन विभाग की निगरानी और तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने की चुनौती भी अहम हो गई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति, गरबा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और दुर्गा प्रतिमा उत्सव के सुचारू संचालन पर चर्चा

वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का समापन: रायगढ़ में निकली बाइक रैली, जंगल और वन्यजीव बचाने का दिया संदेश, नटवर हाई स्कूल से शुरू हुई जागरूकता रैली, इंदिरा विहार में हुआ समापन; सर्परक्षक समिति के सदस्यों ने भी लिया हिस्सा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?