October 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गांधी जयंती पर असीम छाया वृद्धाश्रम में इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने किया सेवा कार्य रायगढ़ पुलिस के साइबर जागृति अभियान का समापन 3 अक्टूबर को, वित्त मंत्री ओपी चौधरी होंगे मुख्य अतिथि लघु फिल्म प्रतियोगिता के विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित, साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता पर रहेगा जोर नौकरी के नाम पर ₹11.30 लाख की ठगी का फरार आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मोबाइल टावर बैटरी चोरी की वारदात, 6 नग एक्साइड बैटरी बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर गांधी के विचारों को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि : रामचंद्र शर्मा, नव निर्माण संकल्प समिति ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया राष्ट्रपिता को नमन जनरल स्टोर का शटर तोड़कर चोरी करने वाले 2 नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने आरोपियों से दाे बाेरी चोरी गुटखा और नकदी की बरामद

शादी घर जा रही नाबालिग को जंगल ले जाकर किया बलात्कार, अदालत में आरोपी को सुनाई अंतिम सांस तक कारावास की सजा

रायगढ़. रायगढ़ जिले में सहेली के साथ शादी घर जा रही नाबालिग को जंगल ले जाकर उसके साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को अदालत में अंतिम सांस तक आजीवन कारावास और जुर्माने से दंडित किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि धरमजयगढ़ थाने में पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट लिखाते हुए बताया था कि 14 दिसंबर की शाम उसकी नाबालिग बेटी अपने सहेली के साथ गांव में आयोजित शादी घर जा रही थी। इस दौरान आरोपी अकील साय पहाड़ी कोरवा, रास्ते में उसे खींच कर जंगल ले गया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया।
इस घटना के बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और उसने अपने पिता को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता की हालत खराब होने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता के पिता की रिपोर्ट के बाद तत्कालीन थाना प्रभारी ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 भारतीय दण्ड संहिता एवं धारा 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया था।
इस मामले में विशेष न्यायालय के विद्वान न्यायाधीश श्रीमान शहाबुद्दीन कुरैशी ने मामले की सुनवाई करते हुए सभी साक्षियों के बयान दर्ज कराया तथा उभय पक्ष के तर्क श्रवण करने के पश्चात आरोपी अकिल साय कोरवा को उपरोक्त धाराओं का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास (शेष प्राकृतिक जीवन काल तक) की सजा सुनाई तथा 5 हजार रुपए के अर्थ दण्ड से दण्डित किया। साथ ही पीड़िता को विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से 7 लाख रुपए दिलाये जाने की अनुशंसा की गई है। इस मामले में विशेष लोक अभियोजक श्रीमती अर्चना मिश्रा ने प्रभावी ढंग से पैरवी की।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ पुलिस के साइबर जागृति अभियान का समापन 3 अक्टूबर को, वित्त मंत्री ओपी चौधरी होंगे मुख्य अतिथि लघु फिल्म प्रतियोगिता के विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित, साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता पर रहेगा जोर

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?