October 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गांधी जयंती पर असीम छाया वृद्धाश्रम में इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने किया सेवा कार्य रायगढ़ पुलिस के साइबर जागृति अभियान का समापन 3 अक्टूबर को, वित्त मंत्री ओपी चौधरी होंगे मुख्य अतिथि लघु फिल्म प्रतियोगिता के विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित, साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता पर रहेगा जोर नौकरी के नाम पर ₹11.30 लाख की ठगी का फरार आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मोबाइल टावर बैटरी चोरी की वारदात, 6 नग एक्साइड बैटरी बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर गांधी के विचारों को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि : रामचंद्र शर्मा, नव निर्माण संकल्प समिति ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया राष्ट्रपिता को नमन जनरल स्टोर का शटर तोड़कर चोरी करने वाले 2 नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने आरोपियों से दाे बाेरी चोरी गुटखा और नकदी की बरामद

जिला पुलिस के सहायक उप निरीक्षक बलराम प्रसाद शुक्ला और आरक्षक ख्रिस्तोफर बेक हुए सेवानिवृत्त

रायगढ़. जिला पुलिस रायगढ़ में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक बलराम प्रसाद शुक्ला एवं रक्षित केंद्र में पदस्थ आरक्षक ख्रिस्तोफर बेक आज अपनी दीर्घ पुलिस सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। दोनों पुलिसकर्मियों के सम्मान में पुलिस कार्यालय में सेवा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक अमित सिंह ने दोनों सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की सेवाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि सहायक उप निरीक्षक बलराम प्रसाद शुक्ला वर्ष 1983 में जिला बस्तर में आरक्षक के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। बस्तर के बाद उन्होंने जिला बिलासपुर एवं जांजगीर में अपनी सेवाएं दीं और वर्ष 2022 में स्थानांतरण पर रायगढ़ आए। रायगढ़ में उनकी ड्यूटी पुलिस लाइन के साथ-साथ बिलासपुर हाईकोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था में भी लगाई गई, जहां उन्होंने जिम्मेदारीपूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।
इसी प्रकार आरक्षक ख्रिस्तोफर बेक वर्ष 1988 में मध्यप्रदेश के देवास जिले में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। उन्हें आर्म्स संबंधी कार्यों में विशेष दक्षता हासिल थी और उन्होंने लंबे समय तक आर्म्स शाखा में अपनी सेवाएं दीं। इसके अलावा वीआईपी ड्यूटी एवं विभिन्न कानून-व्यवस्था संबंधी ड्यूटियों में भी उन्हें हथियारों के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाती रही। डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने उनके सेवाकाल का उल्लेख करते हुए उन्हें अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी बताया। कार्यक्रम में श्री बेक की पत्नी एवं परिवारजन भी उपस्थित रहे। अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए श्री बेक एवं उनके परिवारजन भावुक हो गए।
कार्यक्रम में एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने विभाग की ओर से दोनों सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के प्रति आभार एवं सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दोनों ने पुलिस विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देते हुए सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन किया है। उन्होंने दोनों को स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद जीवन की यह नई पारी है, जिसमें वे अपने परिवार को अधिक समय दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग उनके लिए पहले भी परिवार रहा है और सेवानिवृत्ति के बाद भी पुलिस परिवार उनके साथ खड़ा रहेगा। किसी भी आवश्यकता के समय वे विभाग से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से यह भी अपेक्षा जताई कि वे समाज के बीच रहते हुए पुलिस से जुड़े मुद्दों एवं जनसमस्याओं को विभाग के संज्ञान में लाते रहें, ताकि आवश्यक सुधार एवं बेहतर पुलिसिंग की दिशा में कार्य किया जा सके।
कार्यक्रम के अंत में दोनों सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को स्मृति चिह्न एवं अन्य सम्मान सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम में डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर, राहुल उईके, शिखर मरावी तथा कार्यालयीन स्टाफ मौजूद रहे ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ पुलिस के साइबर जागृति अभियान का समापन 3 अक्टूबर को, वित्त मंत्री ओपी चौधरी होंगे मुख्य अतिथि लघु फिल्म प्रतियोगिता के विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित, साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता पर रहेगा जोर

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?