October 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गांधी जयंती पर असीम छाया वृद्धाश्रम में इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने किया सेवा कार्य रायगढ़ पुलिस के साइबर जागृति अभियान का समापन 3 अक्टूबर को, वित्त मंत्री ओपी चौधरी होंगे मुख्य अतिथि लघु फिल्म प्रतियोगिता के विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित, साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता पर रहेगा जोर नौकरी के नाम पर ₹11.30 लाख की ठगी का फरार आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मोबाइल टावर बैटरी चोरी की वारदात, 6 नग एक्साइड बैटरी बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर गांधी के विचारों को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि : रामचंद्र शर्मा, नव निर्माण संकल्प समिति ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया राष्ट्रपिता को नमन जनरल स्टोर का शटर तोड़कर चोरी करने वाले 2 नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने आरोपियों से दाे बाेरी चोरी गुटखा और नकदी की बरामद

गांधी के विचारों को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि : रामचंद्र शर्मा, नव निर्माण संकल्प समिति ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया राष्ट्रपिता को नमन

रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर नव निर्माण संकल्प समिति द्वारा एसपी कार्यालय के सामने स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा सचिव दीपक मंडल, समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य अनिल प्रधान, राकेश साहा, सुनील सहित अन्य साथी उपस्थित रहे। सभी ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सद्भाव और सेवा के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी केवल भारत की स्वतंत्रता के महानायक नहीं, बल्कि मानवता को सत्य, अहिंसा और नैतिकता का मार्ग दिखाने वाले युगपुरुष थे। गांधीजी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने स्वतंत्रता आंदोलन के समय थे।
उन्होंने कहा कि गांधीजी को सच्ची श्रद्धांजलि केवल उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से नहीं, बल्कि उनके विचारों को अपने आचरण में उतारने से होगी। समाज में आपसी भाईचारा, स्वच्छता, गरीब और जरूरतमंदों की सेवा, गांवों का विकास तथा युवाओं में सकारात्मक सोच विकसित करना ही गांधीजी के सपनों के भारत की दिशा में सार्थक कदम हैं।
रामचंद्र शर्मा ने कहा कि नव निर्माण संकल्प समिति “सशक्त गांव–समृद्ध गांव” की सोच के साथ शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण, खेल, महिला सशक्तिकरण, युवा मार्गदर्शन और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। गांधीजी के ग्राम स्वराज और आत्मनिर्भर समाज के विचार समिति के सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने गांधीजी के बताए सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सेवा के मार्ग पर चलने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ पुलिस के साइबर जागृति अभियान का समापन 3 अक्टूबर को, वित्त मंत्री ओपी चौधरी होंगे मुख्य अतिथि लघु फिल्म प्रतियोगिता के विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित, साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता पर रहेगा जोर

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?