October 10, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में रायगढ़ पुलिस की मानवीय पहल, 22 पुलिस अधिकारी-जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने रक्षित केंद्र पहुंचकर रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति, गरबा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और दुर्गा प्रतिमा उत्सव के सुचारू संचालन पर चर्चा लकड़ी तस्करी पर उड़नदस्ता का छापा, 65 नग चिरान जब्त, आमपाली में घर से सागौन के 3 दरवाजे भी मिले; बड़ई के औजार और मशीनें जब्त, आरोपी पर वन अधिनियम के तहत केस प्रोफेसर के अपहरण और लूटकांड का 48 घंटे में पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, सुनियोजित तरीके से बनाया बंधक, चाकू की नोक पर हासिल किए UPI पासवर्ड; खाते से रकम ट्रांसफर कराकर की लूट रेडा में सरकारी नहर का मार्ग मोड़ने का आरोप, तालाब की मेड़ काटकर बनाई गई गहरी नाली; कलेक्टर और नहर विभाग से भी की गई शिकायत

होटल संचालक से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी ने पुलिस के दबाव में किया समर्पण, आरोपी दीपलाल निराला पर बीएनएस की धाराओं पर की कार्रवाई

रायगढ़ । थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत होटल एटलस में होटल संचालक के साथ गाली-गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी दीपलाल निराला पिता बरसाती निराला, उम्र 39 वर्ष, निवासी मौदहापारा जूटमिल, रायगढ़ ने पुलिस की लगातार दबिश एवं दबाव के बीच आज एसपी आफिस में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद जूटमिल पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की गई।

मामले के संबंध में दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को प्रार्थी हेमराज बरेठ पिता कंगालू बरेठ, उम्र 35 वर्ष, निवासी कबीर चौक, थाना जूटमिल, रायगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सावित्री नगर गेट नंबर 2 के पास स्थित एटलस होटल का संचालन उसके द्वारा किया जाता है। दिनांक 04 अक्टूबर 2026 की रात्रि करीब 10:50 बजे वह होटल में मौजूद था, उसी दौरान दीपलाल निराला शराब के नशे में होटल पहुंचा और स्टाफ से कमरा मांगा। स्टाफ द्वारा कमरा खाली नहीं होने की जानकारी देने पर आरोपी काउंटर पर हाथ मारते हुए जोर-जोर से चिल्लाने लगा और होटल मालिक को बुलाने की बात कहने लगा। प्रार्थी के वहां पहुंचने पर आरोपी ने कमरा देने तथा शराब पीने के लिए पैसे देने की मांग की। प्रार्थी द्वारा पैसे देने से मना करने एवं होटल में कमरा खाली नहीं होने की बात कहने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा हाथ-मुक्का से मारपीट कर धक्का दिया। आरोपी ने प्रार्थी को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। रिपोर्ट पर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 606/2026, धारा 115(2), 119(1), 296, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। अपराध दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया था। पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। पुलिस की लगातार कार्रवाई के दबाव के बीच आरोपी ने आज एसपी आफिस पहुंचकर आत्मसमर्पण किया, आरोपित ने एसएसपी के समक्ष अपराध से तौबा कर समाज की मुख्यधारा में लौटने की गुहार लगाई है जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में गुंडागर्दी, दबंगई एवं कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश
रायगढ़ जिले में गुंडागर्दी, दबंगई किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे बदमाश किस्म के तत्वों के विरुद्ध पुलिस सख्ती से वैधानिक कार्रवाई करेगी। साथ ही जो व्यक्ति अपराध का रास्ता छोड़कर अपने व्यवहार में सुधार लाना चाहता है, उसे समाज की मुख्यधारा में लौटने का अवसर और आवश्यक सहयोग भी दिया जाएगा।”

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति, गरबा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और दुर्गा प्रतिमा उत्सव के सुचारू संचालन पर चर्चा

वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का समापन: रायगढ़ में निकली बाइक रैली, जंगल और वन्यजीव बचाने का दिया संदेश, नटवर हाई स्कूल से शुरू हुई जागरूकता रैली, इंदिरा विहार में हुआ समापन; सर्परक्षक समिति के सदस्यों ने भी लिया हिस्सा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?