October 10, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में रायगढ़ पुलिस की मानवीय पहल, 22 पुलिस अधिकारी-जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने रक्षित केंद्र पहुंचकर रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति, गरबा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और दुर्गा प्रतिमा उत्सव के सुचारू संचालन पर चर्चा लकड़ी तस्करी पर उड़नदस्ता का छापा, 65 नग चिरान जब्त, आमपाली में घर से सागौन के 3 दरवाजे भी मिले; बड़ई के औजार और मशीनें जब्त, आरोपी पर वन अधिनियम के तहत केस प्रोफेसर के अपहरण और लूटकांड का 48 घंटे में पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, सुनियोजित तरीके से बनाया बंधक, चाकू की नोक पर हासिल किए UPI पासवर्ड; खाते से रकम ट्रांसफर कराकर की लूट रेडा में सरकारी नहर का मार्ग मोड़ने का आरोप, तालाब की मेड़ काटकर बनाई गई गहरी नाली; कलेक्टर और नहर विभाग से भी की गई शिकायत

ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार

रायगढ़। जिले में जुआ-सट्टा सहित अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत छाल पुलिस ने ग्राम बड़े जामपाली की जंगल रोड किनारे जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से ₹63,200 नकद, 52 पत्ती ताश एवं एक प्लास्टिक की बोरी जब्त की है। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

8 अक्टूबर को थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बड़े जामपाली की जंगल रोड किनारे सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग ताशपत्ती से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के सुपरविजन में थाना छाल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को जुआ खेलते पकड़ा तथा फड़ से नकदी और ताशपत्ती बरामद की। जब्त सामग्री को गवाहों के समक्ष विधिवत जब्ती पत्रक के माध्यम से जब्त किया गया।

पुलिस ने मौके से दीपक पाठक (41 वर्ष), निवासी बगीचा, जिला जशपुर; राजबहादुर पाटले (33 वर्ष), निवासी गोढ़ी, थाना रामपुर, जिला कोरबा; तथा अवधेश सिंह राजपूत (50 वर्ष), निवासी कुकरीचोली, थाना उरगा, जिला कोरबा को पकड़ा। आरोपियों के पास एवं जुआ फड़ से कुल ₹63,200 नकद, 52 पत्ती ताश और एक प्लास्टिक की बोरी जब्त की गई। मामले में तीनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान, प्रधान आरक्षक शंकर सिंह क्षत्री तथा आरक्षक राजेश राठौर, सतीश जगत, उमेद उरांव, दीपक कुजूर एवं लालजीत राठिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति, गरबा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और दुर्गा प्रतिमा उत्सव के सुचारू संचालन पर चर्चा

वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का समापन: रायगढ़ में निकली बाइक रैली, जंगल और वन्यजीव बचाने का दिया संदेश, नटवर हाई स्कूल से शुरू हुई जागरूकता रैली, इंदिरा विहार में हुआ समापन; सर्परक्षक समिति के सदस्यों ने भी लिया हिस्सा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?