October 13, 2026

ऐप डाउनलोड करें

कारखानों में सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज, 11.83 लाख रुपये का अर्थदंड शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने का आरोप, भूपदेवपुर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल ​सत्ताधारी दल की महिला शाखा द्वारा ‘विपक्ष’ बनने का ढोंग: महज 50 लोगों की भीड़ ने खोली भाजपा की पोल— अब देश संभालने में असमर्थ भाजपा ने राहुल गांधी जी के नेतृत्व को माना: तारेन्द्र डनसेना नवरात्रि पर 14 अक्टूबर को होगा भव्य मेगा डांडिया नाइट का आयोजन, लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन एवं दिव्य शक्ति की संयुक्त पहल — रेड क्वीन में सजेगी संगीत, नृत्य और मनोरंजन की शाम रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना-चौकी प्रभारियों की ली अपराध समीक्षा बैठक मां से बिछड़ा नन्हा हाथी, अपनों से मिलाने रातभर चला रेस्क्यू, रायगढ़ में 40 हाथियों के दल से अलग हुआ एक साल का शावक

कोयला खदान में दो ट्रेलरों की टक्कर, बिहार निवासी चालक की मौके पर मौत

रायगढ़ । जिले की लात खदान में शनिवार शाम कोयला लोडिंग के बाद तौल कराने जा रहे ट्रेलर की सामने से आ रहे दूसरे ट्रेलर से टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मो. उमर फारूख के रूप में हुई है, जो नारायणपुर, बिहार के निवासी बताए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर को मो. उमर फारूख ट्रेलर क्रमांक CG-12-BK-6991 में लात खदान से कोयला लोड करने के बाद गेट के पास स्थित तौल कांटे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 7:30 बजे सामने से आ रहे ट्रेलर क्रमांक CG-10-BN-7734 के चालक ने कथित तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके ट्रेलर को टक्कर मार दी।

टक्कर के कारण मो. उमर फारूख के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के छोटे भाई ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए संबंधित ट्रेलर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, हादसा दूसरे ट्रेलर के चालक द्वारा कथित रूप से तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई की जानकारी सामने आना बाकी है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?