October 21, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर केलो डेम लूटपाट मामले में फरार आरोपी रामकुमार मेहता गिरफ्तार, लूटा हुआ आईफोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त पुलिस स्मृति दिवस पर रायगढ़ पुलिस ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परेड में 154 पुलिसकर्मियों के नामों का किया गया वाचन, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने शहीद परिवारों से की आत्मीय चर्चा वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस ने किया पर्चा वितरण दो सड़क हादसों में तीन की गई जान, दो युवक गंभीर, मेला देखने निकले बाइक सवार खड़े ट्रक से टकराए रायगढ़ शहर में शोभा यात्रा, रावण दहन कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, रायगढ़ पुलिस द्वारा

दो सड़क हादसों में तीन की गई जान, दो युवक गंभीर, मेला देखने निकले बाइक सवार खड़े ट्रक से टकराए

रायगढ़. जिले के छाल थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात सड़क हादसों ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। मेला देखने की उमंग लेकर घर से निकले दो युवकों की खड़े ट्रक से टकराने के बाद जान चली गई, वहीं मेला देखने जा रहे एक बुजुर्ग की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। दो अलग-अलग हादसों में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। एक ही रात में तीन लोगों की मौत से इलाके में शोक का माहौल है।
पहला हादसा छाल के अस्पतालपारा के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, बेहरामार निवासी कृष्णा राठिया (15), बांसाझर निवासी जितेंद्र राठिया (22), धर्मेंद्र राठिया और कुंदन राठिया एक ही बाइक पर सवार होकर मेला देखने छाल जा रहे थे। इसी दौरान अस्पतालपारा के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों सड़क पर गिर पड़े।
हादसे में कृष्णा राठिया और जितेंद्र राठिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धर्मेंद्र और कुंदन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने रायपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दूसरी घटना छाल चौक के पास हुई। छाल निवासी चंद्रदेव सिंह ठाकुर (65) मंगलवार रात करीब 7ः30 बजे अपने परिवार के साथ पैदल मेला देखने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के कारण बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक चालक जोबी क्षेत्र का निवासी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एक रात में तीन मौतों से पसरा मातम
छाल क्षेत्र में हुए इन दोनों हादसों ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। मेला देखने की खुशी के बीच तीन परिवारों को अपनों को खोने का दुख झेलना पड़ा। वहीं, दो घायल युवक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?