October 21, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर केलो डेम लूटपाट मामले में फरार आरोपी रामकुमार मेहता गिरफ्तार, लूटा हुआ आईफोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त पुलिस स्मृति दिवस पर रायगढ़ पुलिस ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परेड में 154 पुलिसकर्मियों के नामों का किया गया वाचन, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने शहीद परिवारों से की आत्मीय चर्चा वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस ने किया पर्चा वितरण दो सड़क हादसों में तीन की गई जान, दो युवक गंभीर, मेला देखने निकले बाइक सवार खड़े ट्रक से टकराए रायगढ़ शहर में शोभा यात्रा, रावण दहन कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, रायगढ़ पुलिस द्वारा
जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर केलो डेम लूटपाट मामले में फरार आरोपी रामकुमार मेहता गिरफ्तार, लूटा हुआ आईफोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त पुलिस स्मृति दिवस पर रायगढ़ पुलिस ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परेड में 154 पुलिसकर्मियों के नामों का किया गया वाचन, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने शहीद परिवारों से की आत्मीय चर्चा वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस ने किया पर्चा वितरण दो सड़क हादसों में तीन की गई जान, दो युवक गंभीर, मेला देखने निकले बाइक सवार खड़े ट्रक से टकराए रायगढ़ शहर में शोभा यात्रा, रावण दहन कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, रायगढ़ पुलिस द्वारा

जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर

रायगढ़। जूटमिल पुलिस ने ट्रेलर चालक से चाकू की नोक पर मोबाइल और नकदी लूटने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी शनि केंवट सहित लूटे गए मोबाइल की खरीद-बिक्री में शामिल पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूटे गए मोबाइल की जांच के दौरान उसमें इस्तेमाल हो रहे दूसरे सिम कार्ड के जरिए आरोपियों तक पहुंच बनाई। इसके बाद एक-एक कड़ी जोड़ते हुए पुलिस लूट की वारदात के मुख्य आरोपी तक पहुंच गई। मामले में गिरफ्तार सभी छह आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया गया है।

चाकू दिखाकर ट्रेलर चालक से लूटा था मोबाइल और नकदी
मामले के अनुसार, प्रार्थी दीपक कुमार पिता लालदेव राम, उम्र 29 वर्ष, निवासी कृष्णवाटिका बोईरदादर, थाना चक्रधर नगर, जिला रायगढ़ ने दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को थाना जूटमिल में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
प्रार्थी ने बताया कि 10 अक्टूबर को वह ट्रेलर क्रमांक CG 13 AS 9699 में झारसुगुड़ा से कोयला लोड कर तमनार जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 5 बजे अमलीभौना स्थित शीला पेट्रोल पंप के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उसका मोबाइल फोन तथा 200 रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 642/2026 धारा 651(3), 309(1), 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू की।

मोबाइल में दूसरे सिम से खुला राज, पुलिस पहुंची आरोपियों तक
विवेचना के दौरान पुलिस ने लूटे गए POCO M7 मोबाइल की जांच की। मोबाइल में दूसरा सिम कार्ड चालू पाया गया। सिम नंबर की पड़ताल करने पर वह मोबाइल दुकान संचालक नीरज परियानी के नाम पर पंजीकृत मिला।
पुलिस ने नीरज परियानी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी दुकान में काम करने वाले भुवन निषाद ने उक्त मोबाइल लाकर बेचा था, जिसे उसने खरीद लिया था। इसके बाद जूटमिल पुलिस ने भुवन निषाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। भुवन ने मोबाइल रोहित दुलेवाले से खरीदना बताया।
पुलिस ने रोहित दुलेवाले को पकड़कर पूछताछ की तो उसने मोबाइल संजय कुमार सिंह से खरीदने की बात कही। संजय कुमार सिंह ने मोबाइल आकाश डेविड से खरीदना बताया, जबकि आकाश डेविड ने मोबाइल शनि केंवट से खरीदने की जानकारी दी।
इस तरह मोबाइल की खरीद-बिक्री की कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस मुख्य आरोपी शनि केंवट तक पहुंची।

शनि केंवट ने साथियों के साथ मिलकर की थी लूट
आरोपी शनि केंवट, निवासी नाकाडेरा एफसीआई गोदाम के पास, थाना जूटमिल, ने पूछताछ में अपने दो साथियों के साथ मिलकर घटना के दिन ट्रेलर चालक से POCO M7 मोबाइल लूटना स्वीकार किया। उसने लूटे गए मोबाइल को आकाश डेविड के पास 3,000 रुपये में बेचने की बात भी बताई।
विवेचना के दौरान प्रशिक्षु उप निरीक्षक दिव्या बंजारे प्रभारी थाना जूटमिल द्वारा प्रार्थी दीपक कुमार से कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष आरोपी शनि केंवट की शिनाख्तगी कराई गई। पुलिस ने लूटे गए POCO कंपनी के M7 मॉडल मोबाइल को भी जब्त कर लिया।

लूट के मोबाइल की रकम से खरीदा था Samsung A36
आरोपी भुवन निषाद ने लूटे गए मोबाइल को बेचने और बिक्री से प्राप्त रकम से Samsung A36 मोबाइल खरीदने की जानकारी दी। पुलिस ने इस मोबाइल को भी गवाहों के समक्ष जब्त किया है।
विवेचना में नीरज परियानी, भुवन निषाद, रोहित दुलेवाले, संजय कुमार सिंह और आकाश डेविड के चोरी अथवा लूट की संपत्ति होने की जानकारी के बावजूद मोबाइल खरीदने की बात सामने आने पर प्रकरण में धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) विस्तारित की गई।
जूटमिल पुलिस ने लूट के मुख्य आरोपी शनि केंवट और लूट की संपत्ति खरीदने के आरोप में पांच अन्य आरोपियों सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?