रायगढ़ । कार्यालय मुख्य महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, रायगढ़ द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्य महाप्रबंधक, DTIC रायगढ़ द्वारा जारी पत्र क्रमांक /जिव्याउके-रा/औविवि/2026/4425 दिनांक 26/10/26 के अनुसार, छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय रायपुर के निर्देश पर 26 अक्टूबर से 01 नवंबर 2026 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है।
इसी तारतम्य में विभागीय गतिविधियों में शिकायत निराकरण, लंबित प्रकरणों के निपटारे एवं अन्य विषयों पर चर्चा हेतु दिनांक 27.10.2026 को 10:30 बजे जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र रायगढ़ के मीटिंग हॉल में एक दिवसीय सतर्कता कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
सर्व औद्योगिक इकाईयां, अर्द्धशहरीय औद्योगिक संस्थान, चक्रधर नगर, रायगढ़ को समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।
ई-मेल: dtic.raigarh.cg@gov.in
फोन: 07762-222914










