October 26, 2026

ऐप डाउनलोड करें

मैराथन के दौरान सीने में दर्द, जांच में हुई हार्ट अटैक की पुष्टि, श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में थ्रोम्बस सक्शन तकनीक से 42 वर्षीय आरक्षक का उपचार, रक्त प्रवाह बहाल करने में मिली सफलता कर्मागढ़ में आस्था का सैलाब! 15 हजार लोगों की भीड़, सैकड़ों बकरों की बलि… सदियों पुरानी परंपरा आज भी कायम संजय मैदान रामभाठा में आकर्षक आतिशबाजी के बीच रावण के पुतले का दहन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी, एसएसपी शशिमोहन सिंह, महावीर अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों की रही उपस्थिति बिरयानी खाने के लिए नशे के आदी नाबालिगों ने नशे में धुत युवक से की थी लूटपाट और चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, एक युवक और चार विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में रायगढ़ में गूंजेगा हर हर महादेव, 4 से 10 दिसंबर तक होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का ऐतिहासिक निर्माण, जन कल्याण और लोक मंगल की कामना ओपी चौधरी ने धर्मेंद्र प्रधान से की सौजन्य मुलाकात, सपत्नीक पहुंचे रायपुर निवास

मैराथन के दौरान सीने में दर्द, जांच में हुई हार्ट अटैक की पुष्टि, श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में थ्रोम्बस सक्शन तकनीक से 42 वर्षीय आरक्षक का उपचार, रक्त प्रवाह बहाल करने में मिली सफलता

रायगढ़ । हृदय रोगों के आधुनिक उपचार के क्षेत्र में रायगढ़ के श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में एक जटिल चिकित्सकीय प्रक्रिया की गई। वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. विलियम अलेक्जेंडर नंदा के नेतृत्व में 42 वर्षीय आरक्षक संतोष बैक का उपचार थ्रोम्बस सक्शन तकनीक के माध्यम से किया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, प्रक्रिया के बाद हृदय की प्रभावित रक्त वाहिका में रक्त प्रवाह में सुधार हुआ और मरीज के सीने का दर्द समाप्त हो गया। फिलहाल मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और चिकित्सकीय निगरानी में उनका उपचार जारी है।

मैराथन दौड़ते समय उठा सीने में दर्द
जानकारी के मुताबिक, लोचन नगर, रायगढ़ निवासी संतोष बैक भिलाई में सीएएफ में आरक्षक के पद पर कार्यरत हैं। मैराथन दौड़ने के दौरान अचानक उनके सीने में दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल लाया गया। प्रारंभिक जांच और ईसीजी के आधार पर हृदयाघात की पुष्टि हुई। इसके बाद एंजियोग्राफी सहित आवश्यक जांच की गई, जिसमें हृदय की दाहिनी ओर की रक्त वाहिका में खून का थक्का पाया गया। इस थक्के के कारण हृदय की मांसपेशियों तक रक्त पहुंचने में बाधा आ रही थी।

थ्रोम्बस सक्शन तकनीक से निकाला गया थक्का

मरीज की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकीय टीम ने थ्रोम्बस सक्शन यानी थ्रोम्बस एस्पिरेशन प्रक्रिया से रक्त वाहिका में मौजूद थक्के को निकालने का प्रयास किया। इस तकनीक का उद्देश्य थक्के को हटाकर रक्त प्रवाह बहाल करने में मदद करना है। अस्पताल के अनुसार, उपचार के बाद रक्त प्रवाह में सुधार हुआ और मरीज को सीने के दर्द से राहत मिली।

डॉ. विलियम अलेक्जेंडर नंदा के नेतृत्व में टीम ने किया उपचार

इस जटिल प्रक्रिया में डॉ. विलियम अलेक्जेंडर नंदा के साथ डीएनबी चिकित्सक डॉ. अमन बसतानी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र गुप्ता और डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने सहयोग दिया। कैथ लैब टीम में हुकुम भारती, प्रेमलता, उमा, बालमती और चूड़ामणि का भी योगदान रहा।

रायगढ़ में विशेषज्ञ हृदय उपचार की सुविधा

श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में इस तरह की प्रक्रिया किया जाना रायगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में उपलब्ध इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी सेवाओं को रेखांकित करता है। ऐसी जटिल हृदय संबंधी स्थितियों में समय पर जांच और विशेषज्ञ उपचार महत्वपूर्ण होते हैं।

हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं वरिष्ठ मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश मिश्रा ने इस उपचार के लिए डॉ. विलियम अलेक्जेंडर नंदा और उनकी पूरी टीम को बधाई दी तथा मरीज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

फिलहाल संतोष बैक चिकित्सकीय निगरानी में हैं। अस्पताल की ओर से उपचार के बाद सुधार की जानकारी दी गई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?