October 19, 2026

ऐप डाउनलोड करें

आराध्या शक्ति गरबा परिवार का भव्य गरबा महोत्सव प्रारंभ, पहले ही दिन उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब ओपी चौधरी ने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की रायगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘मां दुर्गा वाहिनी’ तैनात, छेड़छाड़ पर मिलेगी मदद अमित चिमनानी ने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री सहित भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व एवं संपूर्ण भाजपा परिवार का जताया हृदय से आभार! सिंघल स्टील प्लांट में ट्रक की चपेट में आया मजदूर, दाहिने पैर में गंभीर चोट, गेरवानी प्लांट के भीतर बैक करते समय ट्रक चालक पर लापरवाही का आरोप, घायल मजदूर अस्पताल में भर्ती जंगल के पास चल रहा था जुए का फड़, पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा, 52 पत्ती ताश से लगा रहे थे दांव, नकद और ताश की गड्डी जब्त

सावधान…! यहां 34 हाथियों ने डाला डेरा, सुबह-शाम वाहनों के थम जाते हैं पहिये, वन विभाग की टीम 24 घंटे रहती है अलर्ट

रायगढ़। रायगढ़ जिले के तमनार रेंज में हाथियों के एक बड़े दल ने पिछले सप्ताह भर से अधिक समय से डेरा डाला है। सुबह व शाम के समय रोजाना हाथियांे के इस दल को सड़क किनारे देखा जा रहा है। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग रही है।
मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ वन मंडल के तमनार रेंज में 34 हाथियांे का दल विचरण कर रहा है और पिछले सप्ताह भर से अधिक समय से हाथियों का यह दल सुबह व शाम के समय रोजाना सामारूमा बीट के पास सड़क किनारे देखा जा रहा है। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों के पहिये पूरी तरह थम जाते है और हाथियों के जंगल में जाने के बाद ही इस मार्ग में आवागमन शुरू हो पाता है। बुधवार की शाम भी हाथियों के दल को अमलीडीह – सामारुमा के बीच सड़क पार करते हुए देखा गया। हाथियों के इस दल में 8 नर, 18 मादा के अलावा 8 शावक शामिल है। हाथियों की बड़ी संख्या की मौजूदगी को देखते हुए जहां आसपास के ग्रामीण इलाकांे में दहशत व्याप्त है तो वहीं इस मार्ग में आवागमन करने वाले भी डरे सहमे आवाजाही कर रहे हैं।
तमनार वन परिक्षेत्र के रेंजर विक्रांत कुमार ने बताया कि सामारूमा के पास हाथियों का दल मुख्य मार्ग में पहुंच रहा है। इस दौरान 24 घंटे वहां वन विभाग के कर्मचारियों की टीम तैनात रहती है। प्रभावित गांव में मुनादी कराकर लोगों की जानकारी दी जाती है, साथ ही गांव-गांव में बैठक करके ग्रामीणों का हाथी से सावधानी बरतने अपील भी की जा रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?