October 19, 2026

ऐप डाउनलोड करें

आराध्या शक्ति गरबा परिवार का भव्य गरबा महोत्सव प्रारंभ, पहले ही दिन उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब ओपी चौधरी ने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की रायगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘मां दुर्गा वाहिनी’ तैनात, छेड़छाड़ पर मिलेगी मदद अमित चिमनानी ने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री सहित भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व एवं संपूर्ण भाजपा परिवार का जताया हृदय से आभार! सिंघल स्टील प्लांट में ट्रक की चपेट में आया मजदूर, दाहिने पैर में गंभीर चोट, गेरवानी प्लांट के भीतर बैक करते समय ट्रक चालक पर लापरवाही का आरोप, घायल मजदूर अस्पताल में भर्ती जंगल के पास चल रहा था जुए का फड़, पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा, 52 पत्ती ताश से लगा रहे थे दांव, नकद और ताश की गड्डी जब्त

वेल्डिंग के दौरान कार में लगी भीषण आग, आगजनी से मचा हड़कप, दमकल वाहन ने आग पर काबू

कोरबा। दर्री थाना अंतर्गत अयोध्या पुरी कटघोरा मुख्य मार्ग पर उस वक्त हड़कप मच गया जब एक कार में अचानक आगजनी की घटना सामने आई। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल वाहन को दी जहां मौके पर पहुंच काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
बताया जा रहा है कि अयोध्यापुरी कटघोरा मुख्य मार्ग शब्बीर खान पिछले कुछ सालों से गैरेज का संचालन करते आ रहा है। गुरुवार की सुबह गैरेज खोलने के बाद बाकी कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और एक कार की रिपेयरिंग करना शुरू किया जहां दो कर्मचारी कार का वेल्डिंग का काम कर रहे थे इस दौरान अचानक से कार के पेट्रोल टंकी में आग लग गईजहां देखते ही देखते आग की लपटे बढ़ने लगी गैरेज पर मैजूद चार से पांच कर्मचारी आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे लेकिन आग बढ़ने लगी।
स्थानीत लोगों ने इसकी सूचना सीएसईबी के दमकल वाहन को दी गई। तत्काल मौके पर पहुंचने के बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक कार का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। दुकान संचालक की माने तो कार के पेट्रोल टंकी में लीकेज था और कार पर वेल्डिंग का काम चल रहा था चिंगारी पहुंचने के बाद अचानक चिंगारी पड़ने के कारण आगजनी की घटना सामने आई।
सीएसईबी दमकल कर्मी जीतू पलरिया ने बताया कि कहीं ना कहीं दुकान संचालक की लापरवाही है उसे चेक करके ही यह काम करना चाहिए इसमें एक बड़ी घटना घट सकती थी अगर टंकी फट जाती तो कई लोग इसके चपेट में आ सकते थे। दमकल कर्मी ने बताया कि आगजनी को लेकर लगातार दुकानदार लोगों और व्यवसायों को जागरूक किया जा रहा है लेकिन उसके बावजूद भी कई तरह की लापरवाही सामने आ रही है जिसके चलते आग चने की घटना घट रही है। जिस दुकान पर आग लगी है वहां फायर सेफ्टी के कोई भी सामान उपलब्ध नहीं है नहीं तो तुरंत मौके पर आग पर काबू पाया जा सकता था अधिकांश आगजनिक की घटना लोगों की लापरवाही के चलते ही सामने आ रही है। ऐसे कई संस्थाएं हैं जहां बिना फायर सेफ्टी के चल रहे हैं ऐसी संस्थाओं पर संबंधित विभाग को ध्यान देने की जरूरत है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?