June 7, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

फीटर की मौत से नाराज लोगों ने एमएसपी प्लांट के बाहर की नारेबाजी, मुआवजा और नौकरी की मांग

रायगढ़ में कल सुबह एमएसपी प्लांट में कन्वेयर बेल्ट में फंसकर फीटर की मौत हो जाने की घटना के बाद आज सुबह मृतक के परिजनों एवं गांव के ग्रामीणों ने कंपनी के गेट के सामने पहुंचकर जमकर नारेबाजी की।
मिली जानकारी के अनुसार कल सुबह साढ़े 11 बजे के आसपास एमएसपी प्लांट में काम करते समय लक्ष्मण साहू 42 साल घायल हो गया था जिसे मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद आज सुबह 9 बजे मृतक के परिजन एवं अमोरा गांव के ग्रामीण सैकड़ो की संख्या में एमएसपी कंपनी के गेट के सामने पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। इस मामले की जानकारी मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाईश देने का प्रयास में जुटी रही लेकिन आक्रोशित ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे।
आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा के अलावा उसकी पत्नी को आजीवन पेंशन दिया जाये। साथ ही साथ मृतक के दोनों बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्चा उठाने की मांग की गई है। इसके अलावा परिवार के एक सदस्य को कंपनी में नौकरी देने की मांग की गई है। आक्रोशित ग्रामीणों का यह भी कहना था कि अगर उनकी मांगें पूरी नही होती है तो और उग्र आंदोलन का रूख अख्तियार किया जाएगा। इस मामले में चक्रधर नगर थाना प्रभारी जीएल साहू ने बताया कि आज सुबह से ही मृतक के परिजन एमएसपी कंपनी के गेट के सामने विरोध कर रहे हैं। उनके द्वारा 50 लाख मुआवजा व नौकरी की मांग की जा रही है। उन्हें समझाईश दी जा रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?