October 20, 2026

ऐप डाउनलोड करें

घरघोड़ा में झपटमारी और लूटपाट की दो वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; एक फरार, आरोपियों ने पहले मोटर सायकल चालक से की मोबाइल लूट फिर ट्रेलर चालक को चाकू दिखाकर नकदी लूटे रायगढ़ में आज तीन जगह होगा रावण दहन, नटवर स्कूल मैदान में बनेगा 50 फीट का पुतला रायगढ़ में मां अन्नपूर्णा रसोई की सेवा जारी, मरीजों के परिजनों को मिल रहा मुफ्त भोजन हाथियों ने 14 किसानों की फसलें रौंदी, जिले में 85 हाथियों की मौजूदगी विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन, एसएसपी शशि मोहन सिंह की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों ने की मां भगवती की आराधना,परंपरानुसार हुई हर्ष फायरिंग Sailaab NEWS: ललित महल गरबा आयोजन पहुंचे मा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, महाष्टमी की दी बधाई

अंधविश्वास के नाम पर ठगी , गड़े धन के लालच में 7 लाख की ठगी, तांत्रिक जीजा-साला फरार

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के जगन्नाथपुर क्षेत्र में अंधविश्वास के नाम पर एक बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। तांत्रिक वसीम खान और उसके साले अकबर खान ने तीन ग्रामीणों को घर में गड़े धन निकालने का झांसा देकर 7 लाख रुपये से अधिक की रकम हड़प ली।
आरोपियों ने भोले-भाले ग्रामीणों को इंद्रजाल और तंत्र-मंत्र से दबे खजाने निकालने का विश्वास दिलाया। पूजा-पाठ के बहाने घर में गड्ढा खुदवाकर नकली सोने-चांदी के सिक्कों से भरा हंडा दिखाया जाता था। बाद में प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर पैसे ऐंठ लिए जाते थे।
मुख्य आरोपी वसीम खान धुरपुर (इलाहाबाद) का निवासी है, जबकि सहयोगी अकबर खान जगन्नाथपुर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, दोनों कई जिलों में इसी तरह की धोखाधड़ी कर चुके हैं और फिलहाल फरार हैं।
पीड़ितों की शिकायत पर बालोद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने लोगों से अपील की है कि तांत्रिकों या गड़े धन के दावों से सावधान रहें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना दें।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?