October 20, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ शहर में शोभा यात्रा, रावण दहन कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, रायगढ़ पुलिस द्वारा घरघोड़ा में झपटमारी और लूटपाट की दो वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; एक फरार, आरोपियों ने पहले मोटर सायकल चालक से की मोबाइल लूट फिर ट्रेलर चालक को चाकू दिखाकर नकदी लूटे रायगढ़ में आज तीन जगह होगा रावण दहन, नटवर स्कूल मैदान में बनेगा 50 फीट का पुतला रायगढ़ में मां अन्नपूर्णा रसोई की सेवा जारी, मरीजों के परिजनों को मिल रहा मुफ्त भोजन हाथियों ने 14 किसानों की फसलें रौंदी, जिले में 85 हाथियों की मौजूदगी विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन, एसएसपी शशि मोहन सिंह की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों ने की मां भगवती की आराधना,परंपरानुसार हुई हर्ष फायरिंग

नकली शराब बनाने की दी ट्रेनिंग, दो आरोपी गिरफ्तार, अब तक 6 आरोपी पकड़े गए, इसमें पूर्व सरपंच पति व पूर्व उपसरपंच शामिल

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम पुलिस ने बीते 27 नवंबर गुरुवार को ग्राम पोंड़ी में अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा किया था। इस मामले में आज नकली शराब बनाने की ट्रेनिंग देने वाले दो आरोपी को पुलिस ने झारखंड के जमशेदपुर से गिरफ्तार किया है। अब तक 6 आरोपी पकड़े गए, इसमें ग्राम पंचायत पोंड़ी के पूर्व सरपंच पति नंद कुमार कुर्रे पिता फागू राम व इसी गांव का पूर्व उपसरपंच इदरीश खान उर्फ पिंटू पिता नियाज अहमद शामिल है। बोड़ला एसडीओपी अखिलेश कौशिक ने बताया कि लगातार निगरानी, तकनीकी विश्लेषण और नेटवर्क मैपिंग के आधार पर कबीरधाम पुलिस की विशेष टीम झारखंड के जमशेदपुर पहुंच, जहां दबिश देकर इस गिरोह से जुड़े दो बड़े सप्लायर को गिरफ्तार किया है। इसमें राकेश कोहली पिता स्व. नविन्दर कोहली, उम्र 39, निवासी न्यू सीताराम डेरा 67/ए थाना सीताराम डेरा, जमशेदपुर जिला पूर्वी सिंहभूम (झारखंड) व मोहन प्रसाद गुप्ता पिता स्व. बैजनाध साव, उम्र 67, निवासी हरहरगुटटू जगदीषपुर रोड, जमशेदपुर थाना बागबेडा, जिला पूर्वी सिंहभूम (झारखंड) शामिल है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी मोहन गुप्ता ने खुलासा किया कि वह फर्नीचर पॉलिश का व्यवसाय करता था। इसी बहाने वह कलकत्ता के होलसेल केमिकल डीलरों से बड़ी मात्रा में स्पिरिट (केमिकल) मंगवाता था। इस स्पिरिट को वह झारखंड में चल रहे अवैध शराब नेटवर्क को सप्लाई करता था। इसी दौरान वह दूसरे आरोपी राकेश कोहली के माध्यम से कबीरधाम जिले के पोंड़ी क्षेत्र में पकड़े गए आरोपी नंद कुमार व साजिद के गिरोह को भी लंबे समय से नकली शराब बनाने के लिए स्पिरिट भेज रहा था। आरोपी राकेश कोहली ने बताया कि वह झारखंड में काफी समय से विभिन्न ब्रांड की नकली इंग्लिश शराब तैयार कर अपने नेटवर्क को संचालित कर रहा था। पूर्व में गिरफ्तार आरोपी साजिद के जमशेदपुर निवासी होने के कारण दोनों का संपर्क पहले से था। इसी पहचान के आधार पर राकेश कोहली पोंड़ी में सक्रिय गिरोह से जुड़ गया। राकेश कोहली नकली शराब निर्माण की सामग्री मोहन गुप्ता के माध्यम से बस द्वारा भिजवाकर पोंड़ी आया। यहां के गिरोह को नकली शराब बनाने की ट्रेनिंग भी देकर गया था। इसके अलावा वह झारखंड में नकली ढक्कन, स्टिकर और पैकिंग सामग्री तैयार करवा कर इस गिरोह को नियमित रूप से भेजता था।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?