June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़े हार्वेस्टर को मारी टक्कर, हार्वेस्टर चालक की मौके पर दर्दनाक मौत, चालक फरार

सक्ती। जिले मे नेशनल हाईवे एनएच-49 पर बनवारी वाटिका के पास रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर (क्रमांक CG 04 QB 0112) ने सड़क किनारे खड़े हार्वेस्टर को इतनी तेज टक्कर मारी कि हार्वेस्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गोविंद यादव (45 वर्ष) निवासी सोनपैरी, थाना मंदिर हसौद, रायपुर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, गोविंद यादव हार्वेस्टर क्रमांक CG 04 NM 6623 से फसल कटाई का कार्य कर रहे थे। यह हार्वेस्टर रायपुर निवासी तोपेश्वर बघेल का बताया गया है, जिसे राजेंद्र सरवानी द्वारा किराए पर चलवाया जा रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रायगढ़ से चांपा राखड़ खाली कर वापस लौट रहा ट्रेलर तेज रफ्तार में था और अनियंत्रित होकर सीधे खड़े हार्वेस्टर में जा भिड़ा। टक्कर इतनी भीषण थी कि गोविंद यादव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही सक्ती पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और ट्रेलर व हार्वेस्टर को जब्त कर लिया है। सक्ती थाना प्रभारी लखन पटेल ने बताया कि फरार चालक की तलाश जारी है और मामले की जांच प्रगति पर है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?