August 5, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रेत माफियाओं पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार का बड़ा एक्शन, 20 से ज्यादा डंपर अवैध बालू जब्त, पूंजीपथरा में मची हड़कंप बस स्टैंड प्रतीक्षालय में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी बिलासपुर में डेयरी एवं दुग्ध उत्पाद कारोबारियों की बैठक 5 अगस्त को प्रशिक्षण से स्वावलंबन तक पहुंच रहीं ग्रामीण महिलाएं, विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति एवं NABARD की पहल से महिला उद्यमियों को मिला बाजार का अवसर पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘सीरियल चोर’ 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान और गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां , सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा

आरपीएफ जवान के सिर पर गोली चलाकर हत्या, साथी प्रधान आरक्षक ने वारदात को दिया अंजाम, आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी

रायगढ़। जिला मुख्यालय में बुधवार के तड़के आरपीएफ जवान ने ड्यूटी के दौरान अपने साथी प्रधान आरक्षक पर गोली चलाकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन परिसर में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ रेलवे स्टेशन में आज तड़के 4 बजे के आसपास आरपीएफ पोस्ट के भीतर किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद प्रधान आरक्षक एस लादेर निवासी जांजगीर, ने अपने ही साथी पीके मिश्रा निवासी रिवा, के सिर पर अपनी सर्विस 9 एमएम पिस्टल से 4 राउंड सिर पर गोली चलाकर हत्या कर दी। अचानक रेलवे स्टेशन में गोली चलने की आवाज से यहां मौजूद लोगों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया था। बताया जा रहा कि दोनों एक ही बैचमेट के थे और दोनों की नाइट में ड्यूटी लगी थी। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद के बाद यह घटना घटित हो गई। आरोपी प्रधान आरक्षक एस लदेर को साथी जवानों ने ही हिरासत में ले लिया।

बहरहाल गोली कांड के बाद आरपीएफ पोस्ट को सील कर दिया गया है, किसी को भी भीतर जाने नहीं दिया जा रहा है, रायपुर से आईजी के आने के बाद भी आगे की कार्रवाई होने की बात कही जा रही है और उसके बाद भी गोली कांड के असल कारणों का पता चल सकेगा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?