April 22, 2026

ऐप डाउनलोड करें

आदित्य बिजनेस पार्क काम्पलेक्स के सामने खड़ी बाईक में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, बाईक जलकर पूरी तरह हुई खाक 36 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त, बंगुरसिया ढाबा के पास नाकेबंदी में कार समेत दबोचे गए आरोपी जनगणना प्रशिक्षण से घर लौट रहे शिक्षक को कार ने कुचला, सायकल सवार एक अन्य ग्रामीण भी हुआ गंभीर, जांच में जुटी पुलिस “अंतरराज्यीय उठाईगिरी-लूट गैंग का भंडाफोड़”, रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोचा, कई वारदातों का खुलासा, आरोपी ने 15 से ज्यादा चोरी, लूट और उठाईगिरी की घटनाएं कबूली शादी कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसे मौत, रात के अंधेरे में गड्ढे में गिरने से हुई घटना, परिजनों में पसरा मातम पल्सर मोटर सायकल की टक्कर से एक शख्स की मौत, शादी समारोह शामिल होनें जाते समय सड़क में गिरे टोपी उठाते समय हुई घटना

तेज रफ्तार भारी वाहन ने बाइक सवार को लिया चपेट में, हादसे में बाइक सवार की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत

कोरबा। हरदीबाजार थाना अंतर्गत कुछ ही दूरी लगभग 50 मीटर में मोड़ पर मध्य रात्रि मंगलवार देर रात तेज रफ्तार भारी वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया जहां इस हादसे में बाइक सवार की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जहां इस घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मृतक की पहचान करवाई में जुट गई। जहां काफी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान हरदी बाजार थाना अंतर्गत छिंदपुर निवासी पवन कुमार के रूप में की गई।
मृतक हरदी बाजार स्थित एक कपड़ा बाजार में कार्यरत था पवन श्रीवास उम्र 43 वर्ष का था जो कपड़ा दुकान में काम कर अपने घर वापस लौट रहा था इस दौरान किसी तेज रफ्तार भारी वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया और मौके से फरार हो गया।
जिसकी सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य एवं ग्रामवासी पहुंचे पवन श्रीवास के सड़क दुर्घटना को लेकर अज्ञात वाहन एवं चालक पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने को लेकर थाना में परिजन सहित ग्रामवासी पहुंच गए जिसकी शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुड़ गई है।
बताया जा रहा है कि मृतक के घर वाले पवन का घर आने का इंतजार कर रहे थे लेकिन उन्हें फोन पर जानकारी मिली कि उनका एक्सीडेंट हो गया है और परिजन घबरा गए सभी का बुरा हाल था।
स्थानीय लोगों की माने तो इस मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव ज्यादा जिसके चलते आएदिन सड़क हादसे होते रहते हैं और कई लोगों की जान भी जाती है ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही की मांग कई बार की जा चुकी है लेकिन महज औपचारिक रूप से कार्रवाई की जाती है।
फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई शुरू कर दी है आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?