August 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रेत माफियाओं पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार का बड़ा एक्शन, 20 से ज्यादा डंपर अवैध बालू जब्त, पूंजीपथरा में मची हड़कंप बस स्टैंड प्रतीक्षालय में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी बिलासपुर में डेयरी एवं दुग्ध उत्पाद कारोबारियों की बैठक 5 अगस्त को प्रशिक्षण से स्वावलंबन तक पहुंच रहीं ग्रामीण महिलाएं, विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति एवं NABARD की पहल से महिला उद्यमियों को मिला बाजार का अवसर पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘सीरियल चोर’ 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान और गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां , सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा

ट्रेलर की चपेट में आए बाइक सवार, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, ट्रेलर चालक वाहन सहित फरार

रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है, जहां ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के सिर के परखच्चे उड़ गए, जिससे घटनास्थल का दृश्य दिल दहला देने वाला था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ रोड पर टेरम के पास रामी फ्यूल के सामने लगभग दोपहर 1:30 बजे यह भीषण हादसा हुआ। बाइक पर दो युवक सवार थे। तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और पीछे से आ रहे ट्रेलर ने एक युवक देवेंद्र सिदार के सिर को बेरहमी से कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद बाइक पर सवार दूसरा युवक घबराकर मौके से भाग गया। वहीं, घटना को अंजाम देने वाला ट्रेलर भी चालक सहित फरार हो गया। सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही शुरू की। शव को घरघोड़ा हॉस्पिटल के शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के साथ परिजनों की तलाश में जुट गई है, वहीं फरार ट्रेलर और उसके चालक की खोजबीन भी तेज कर दी गई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?