October 21, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर केलो डेम लूटपाट मामले में फरार आरोपी रामकुमार मेहता गिरफ्तार, लूटा हुआ आईफोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त पुलिस स्मृति दिवस पर रायगढ़ पुलिस ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परेड में 154 पुलिसकर्मियों के नामों का किया गया वाचन, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने शहीद परिवारों से की आत्मीय चर्चा वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस ने किया पर्चा वितरण दो सड़क हादसों में तीन की गई जान, दो युवक गंभीर, मेला देखने निकले बाइक सवार खड़े ट्रक से टकराए रायगढ़ शहर में शोभा यात्रा, रावण दहन कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, रायगढ़ पुलिस द्वारा

धारदार हथियार से महिला की हत्या कर शव जलाने का प्रयास, इलाके में मची सनसनी, फोरेंसिक टीम सबूत जुटाने में जुटी

दुर्ग। धारदार हथियार से महिला की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के इरादे से शव जलाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार पुरई गांव में सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर लोग निकले थे जहां गांव से होकर गुजरने वाली नहर के पास एक जली हुई शव को देखा। इसकी सूचना उतई थाने पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना की जानकारी लगाने पर एसएसपी विजय अग्रवाल, एएसपी ग्रामीण अभिषेक झा, पाटन एसडीओपी अनूप लकड़ा, उतई टीआई महेश ध्रुव सहित फारेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। इस दौरान लाश के नजदीक महिला का चप्पल और एक धारदार हथियार पाया गया मृतका के शिनाख्तगी के लिए आसपास के गांव में जानकारी प्रसारित की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी द्वारा महिला की पहले धारदार हथियार से हत्या की गई होगी उसके बाद सबूत मिटाने के इरादे से शव को आग के हवाले किया गया मौके पर फोरेंसिक टीम सबूत जुटाने में जुटी हुई है पाटन एसडीओपी अनूप लकड़ा ने बताया कि पुरई गांव के पास करगाडीह रोड पर नहर किनारे झाड़ियों के बीच जली हुई लाश मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची।लाश के नजदीक महिला के पहनने वाली चप्पल और एक धारदार हथियार जब्त किया गया है। प्रथम दृष्टया यही लग रहा है कि महिला की धारदार हथियार से हत्या के बाद लाश को जलाया गया है फिलहाल पुलिस मृतका की शिनाख्ती के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच पाएगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?