June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

RAIGARH: जिंदल कोयला खदान की जनसुनवाई पर बवाल, ग्रामीणों का प्रशासन लगाया चोरी-छिपे प्रक्रिया पूरी करने का आरोप

रायगढ़. रायगढ़ जिले की लैलूंगा विधानसभा के तमनार विकासखंड में जिंदल पावर लिमिटेड की गारे-पेलमा सेक्टर-1 कोयला खदान के लिए प्रस्तावित जनसुनवाई को लेकर शनिवार को धौराभंाठा क्षेत्र में बड़ा विवाद खड़ा हो गया। एक ओर जहां ग्रामीण पिछले चार दिनों से निर्धारित मैदान में धरना देकर जनसुनवाई का विरोध कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन ने अचानक जनसुनवाई स्थल बदलकर गुप्त रूप से कुछ ही मिनटों में प्रक्रिया पूरी कर दी। इस घटनाक्रम से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और आगामी दिनों में बड़ा आंदोलन का रूख अतिख्यार कर सकते हैं।
तमनार क्षेत्र के धौराभांठा बाजार में जन सुनवाई आयोजित की जानी थी, लेकिन शनिवार की सुबह प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना के स्थल बदल दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के दूसरे छोर पर सीमित अधिकारियों और कंपनी समर्थकों की मौजूदगी में जनसुनवाई शुरू कर दी गई। पुलिस ने विरोध कर रहे ग्रामीणों को नए स्थल तक पहुंचने नहीं दिया, जिससे वे अपनी आपत्तियाँ औपचारिक रूप से दर्ज भी नहीं करा सके।
गांव वालों के अनुसार, गुप्त स्थान पर आयोजित जनसुनवाई कुछ ही मिनटों में निपटा दी गई। समर्थन जताने वाले चुनिंदा लोगों के बीच वीडियो रिकॉर्ड कर प्रशासन ने जनसुनवाई पूरी होने की घोषणा कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया है।
जिंदल की प्रस्तावित कोयला खदान परियोजना के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध लगातार तेज हो रहा है। पिछले चार दिनों से 14 गांव के ग्रामीण भारी संख्या में महिलाओं सहित धौराभांठा मैदान में धरना दे रहे हैं। इस दौरान महिलाओं ने मैदान के चारों ओर मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया। ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन ने विरोध स्थल पर जनसुनवाई के लिए बनाए जाने वाले टेंट तक की अनुमति नहीं दी, जिसके कारण उन्हें खुले मैदान में ही तीन रातें बितानी पड़ी।
जिंदल कंपनी के खिलाफ आंदोल कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि बार – बार प्रशासन को सूचना दी कि वे पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभावों को लेकर अपनी आपत्ति औपचारिक रूप से दर्ज कराना चाहते हैं, लेकिन उनकी बात सुने बिना प्रक्रिया को चोरी-छिपे पूरा कर दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि यह संपूर्ण कार्रवाई जनभावनाओं की अवहेलना करते हुए कंपनी के हित में की गई।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?