August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

कुर्रू में 51 कट्टी अवैध धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई, धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी व सुव्यवस्थित बनाए रखने प्रशासन की सतत निगरानी

रायगढ़। जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर वास्तविक किसानों से ही धान खरीदी सुनिश्चित करने तथा अवैध रूप से धान खपाने वाले कोचियों और बिचैलियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश राजस्व एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं।
इसी क्रम में मंगलवार को एसडीएम खरसिया प्रवीण तिवारी के नेतृत्व में खरसिया तहसील अंतर्गत ग्राम कुर्रू में निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान कंचन दास, पिता शीतल दास महंत के दुकान परिसर में अवैध रूप से संग्रहित 51 कट्टी धान पाए जाने पर मामला उजागर हुआ। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए धान को जब्त कर मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की।
प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में धान के अवैध भंडारण, खरीद-फरोख्त एवं परिवहन पर सख्ती से नियंत्रण रखा जा रहा है और इस प्रकार की गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम श्री तिवारी ने व्यापारियों एवं किसानों से शासन द्वारा निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?