October 24, 2026

ऐप डाउनलोड करें

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल की पहल, निःशुल्क हुई ब्रेस्ट कैंसर जाँच व मैमोग्राफी रायगढ़ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक एवं स्वागत समारोह आज, प्रदेश पदाधिकारियों के स्वागत में निकलेगी भव्य बाइक रैली दिल्ली में पहली बार गूंजेगी भगवान झूलेलाल की अमृत कथा, साईं लालदास साहेब जी के श्रीमुख से होगा गुणगान दीपावली से पहले महंगाई भत्ता और एरियर्स की मांग, रायगढ़ में पेंशनर्स-कर्मचारियों का प्रदर्शन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर खरसिया कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन नगर निगम रायगढ़ की वेबसाइट पर साइबर सेंधमारी का शक, स्क्रीन पर दिखा ‘Hacked By OVERTHRASH 1337’, पाकिस्तानी झंडे जैसा सिंबल नजर आने से मचा हड़कंप

छाल थाना में प्रेरणादायी सम्मान समारोह, समाज के उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन एवं एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा आज 15 दिसंबर को थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित कर समाज में सकारात्मक संदेश देना रहा।
कार्यक्रम में उप निरीक्षक मदन पटेल, एएसआई शिव कुमार खरे ने सम्मानित किए गए गणमान्य नागरिकों के कार्यों और उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे ईमानदार, निष्ठावान और समाजहित में कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान करना आवश्यक है, क्योंकि उनके कार्य अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं। उन्होंने सभी सम्मानितजनों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण भाव से कार्य करते रहने की अपेक्षा जताई।
सम्मान समारोह में एकता दिवस के अवसर पर आयोजित रन फॉर यूनिटी के तहत मिनी मैराथन दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले राहुल राठिया को सम्मानित किया गया। निर्वाचन आयोग भारत सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत छाल में एसआईआर फॉर्म शत-प्रतिशत भरवाकर समय-सीमा के भीतर वरिष्ठ कार्यालय में जमा कराने के सराहनीय कार्य के लिए प्राथमिक शाला छाल की शिक्षिका श्रीमती राधिका पटेल को सम्मान प्रदान किया गया। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अपने गृह क्षेत्र में व्यापक स्तर पर पौधारोपण कर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले डॉ. अनुराग सिंह ठाकुर को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत छाल में निरंतर सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग करने वाले उप सरपंच अशोक पाण्डे को भी इस अवसर पर सम्मान मिला। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छाल की प्राचार्य श्रीमती लक्ष्मी प्रमाणिक को विद्यालय में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के बीच अनुशासन और शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान एनएसएस, खेल प्रतिभाओं, शिक्षकगण एवं पंचायतकर्मियों की उपस्थिति में यह संदेश दिया गया कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक पहल और उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए भी प्रतिबद्ध है। इस दौरान थाना छाल के सभी पुलिसकर्मी उपस्थित रहे ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

लोकतंत्र बचाओ,भीड़तंत्र हटाओ अभियान के तहत भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान-श्रीकांत सोमावार, 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और मतदाता सूची की शुद्धता का संदेश पहुंचाया जाएगा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?