October 24, 2026

ऐप डाउनलोड करें

RAIGARH: जंगली सूअर के अवैध शिकार का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार उमेश पटेल के नेतृत्व में खरसिया कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग दीपावली से पहले प्रदूषण पर उठे सवाल, रायगढ़ में शिव शक्ति स्टील प्लांट के धुएं से ग्रामीण परेशान ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास सड़क पर मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, सीने पर चोट के निशान से बढ़ा संदेह, मृतक की पहचान में जुटी पुलिस, जांच जारी महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल की पहल, निःशुल्क हुई ब्रेस्ट कैंसर जाँच व मैमोग्राफी रायगढ़ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक एवं स्वागत समारोह आज, प्रदेश पदाधिकारियों के स्वागत में निकलेगी भव्य बाइक रैली

एनएसएस द्वारा गंगासेवक ज्वालाप्रसाद के सौजन्य से प्राथमिक स्कूल के बच्चों को बांटा गया स्वेटर

रायगढ़ । 19 दिसम्बर को शीतकालीन अवकाश के पूर्व तारापुर संकुल अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय बोकरामुड़ा एवं ठाकुरपाली के प्राथमिक कक्षा में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को निःशुल्क स्वेटर वितरित किया गया। रायगढ़ के प्रतिष्ठित संस्थान गंगासेवक ज्वालाप्रसाद के संचालक सुरेश गुप्ता की ओर से निःशुल्क प्रदत्त स्वेटर संकुल प्राचार्य हितेंद्र सिंह पटेल, राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठक भोजराम पटेल, एनसीसी ऑफिसर किरण कुमार पटेल एवं शिक्षक मनोज कुमार पटेल विद्यालयों में पहुंचकर बोकरामुड़ा के 11 छात्र – छात्राओं एवं ठाकुरपाली के 15 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किया गया ।
बोकरामुड़ा माध्यमिक विद्यालय के प्रधान पाठक हरिकिशन पटेल, शिक्षक अनूप एक्का ,मनोज पटेल का प्राथमिक प्रधान गौरी पटेल एवं सहायक शिक्षक ईश्वर पटेल एवं समस्त शालेय परिवार ओर से बच्चों के लिए स्वेटर वितरण पर विशेष रूप से धन्यवाद दिया गया वहीं प्राथमिक शाला ठाकुरपाली में राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक भोजराम पटेल, शिक्षक मनोज पटेल द्वारा विद्यालय के 15 छात्र – छात्राओं को स्वेटर प्रदाय कर उन्हें नियमित रूप से स्कूल आने हेतु प्रेरित किया गया । स्कूल के प्रधान पाठक किरणलता लकड़ा मेडम एवं ग्राम के प्रतिष्ठित वेदराम पटेल भी इस अवसर पर उपस्थित थे। प्रधान पाठक किरणलता ने बताया कि आज हमारे बच्चों के लिए हर्ष का दिवस है क्योंकि वेदराम पटेल की ओर से कापी पेन एवं एनएसएस परिवार की ओर से स्वेटर दिया गया है जिसके लिए हम आभारी है।

बच्चों के चेहरे पर दिखी विशेष मुस्कान :
ठंड के दिनों में गरम कपड़े स्वेटर प्राप्त कर बच्चों के चेहरे पर विशेष हर्ष का भाव देखा गया विदित हो कि रायगढ़ के पुस्तक एवं स्टेशनरी प्रतिष्ठान गंगासेवक ज्वाला प्रसाद के संचालक सुरेश गुप्ता द्वारा बच्चों के प्रोत्साहन हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक भोजराम पटेल को निःशुल्क गणवेश मोजा एवं स्वेटर प्रदान किया गया जिसे तारापुर संकुल के स्कूली बच्चो एवं आंगनबाड़ी में अध्ययन में छोटे बच्चों को बांट कर उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा में जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?