नई दिल्ली। भारत की राजधानी दिल्ली में पहली बार सनातन सिंधी समाज के लिए ऐतिहासिक क्षण आने वाला है। पूज्य साईं लालदास साहेब जी के श्री मुख से भगवान झूलेलाल जी की अमृत रूपी कथा का गुणगान किया जाएगा।
सिंधी समाज के इष्टदेव, वरुण अवतार भगवान झूलेलाल जी की दिव्य लीलाओं, उनके चमत्कारों और सिंधी संस्कृति के संरक्षण की गाथा को साईं लालदास साहेब जी अपने मधुर और ओजस्वी वाणी में भक्तों तक पहुंचाएंगे।

आयोजन को लेकर सिंधी समाज में भारी उत्साह देखा जा रहा है। यह पहली बार है जब दिल्ली में इतने बड़े स्तर पर भगवान झूलेलाल की पावन कथा का आयोजन किया जा रहा है।

कथा में भगवान झूलेलाल के जन्म से लेकर मिरखशाह के अत्याचारों से सिंधी समाज को मुक्ति दिलाने तक की संपूर्ण कथा का वर्णन किया जाएगा। आयोजन में दिल्ली-एनसीआर सहित देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।










