October 24, 2026

ऐप डाउनलोड करें

कोतवाली पुलिस की दो जुआ फड पर रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार, बाउलीकुआं और दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर में अलग-अलग कार्रवाई, जुआ खेलते 6 आरोपी पकड़े गए 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त, पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कबाड़ परिवहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका चालक दो स्थानों पर शराब रेड कार्रवाई, 32 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, तुमीडीह–सराईपाली मार्ग पर स्कूटी से शराब परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार, 10 लीटर महुआ शराब और स्कूटी जब्त RAIGARH: जंगली सूअर के अवैध शिकार का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार उमेश पटेल के नेतृत्व में खरसिया कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग दीपावली से पहले प्रदूषण पर उठे सवाल, रायगढ़ में शिव शक्ति स्टील प्लांट के धुएं से ग्रामीण परेशान

छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप में किया वायरल, शिकायत के बाद मामला दर्ज

कोरबा।थाना पाली अंर्तगत ग्राम बनबंधा निवासी रतिराम यादव पिता सहदेव यादव उम्र 25 वर्ष द्वारा नाबालिक लड़की का एआई जनरेटेड अश्लील फोटो वीडियो बनाकर गांव के व्हाट्सप ग्रुप में वायरल किया गया था। इस घटना के बाद पीड़िता और उसके परिवार वाले को जानकारी हुई तब इसकी शिकायत तत्काल पुलिस से की गई जहां इस मामले में दिनांक 05.12.2025 को थाना पाली में अपराध क्रमांक 432/25 धारा 79, 351(2) बीएनएस, 67, 67(ब) आईटी एक्ट व 12 पॉक्सो एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया है।

जांचकर्ता अधिकारी कटघोरा थाना प्रभारी धरम नारायण तिवारी को बनाया गया और
प्रकरण के आरोपी की गिरफ्तारी आज दिनांक तक नही होने के कारण 22/12/2025 पीड़ित के परिजनों के साथ आ कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की गई है।प्रार्थी की शिकायत पर कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा कटघोरा थाना प्रभारी धरम नारायण तिवारी को आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है।

पीड़ित परिवार ने लिखित शिकायत की है कि युवक के खिलाफ अब तक गिरफ्तारी और कार्यवाही नहीं होने के कारण वो धमकी दे राह है कि तुम लोग मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते पुलिस और साइबर को खरीद चुका हूं। मुझे और मेरी बेटी को धमकी दिया जा रहा है युवक के द्वारा कार्यवाही नहीं होने पर युवक के हौसले बुलंद है समाज में और आसपास क्षेत्र में उसे और उसके परिवार को बदनाम करने की युवक कोशिश कर रहा है जिससे मानसिक रूप से पूरा परिवार परेशान है युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर समाज के लोग भी सामने आए हैं इसके शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई है। नाबालिग छात्र स्कूल में पढ़ाई करती है जिसके चलते और भयभीत है।
बताया जा रहा है कि आरोपी द्वारा घटना के बाद पीड़ित पक्ष को लगातार जान से धमकी दिया जा रहा था जिसकी शिकायत पीड़ित पक्ष के द्वारा चौंकी चैतमा थाना पाली में किया गया था, जिस पर दिनांक 22.12.2025 को थाना पाली में धारा-296, 351(2) बीएनएस का पंजीबद्घ किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। जिसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?