October 26, 2026

ऐप डाउनलोड करें

दर्रीडीह-खलबोरा जंगल में जुआ खेल रहे 6 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, जुआ फड़ से 22,180 नकद, 7 मोबाइल और 4 मोटरसाइकिल सहित 3,22,180 की संपत्ति जब्त अपनी मां से बिछड़ा तेंदुआ शावक, किसान की बाड़ी में पहुंचा, दूसरे की तलाश जारी, वन विभाग को सौंपा गया, इलाके में मचा हड़कंप नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर नाबालिग का शारीरिक शोषण करने का आरोप, लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार, करीब 3 किलो गांजा और बाइक जप्त, ओडिशा से 3 किलो गांजा मंगाने का खुलासा, खरीदार ने 14,850 किए थे ट्रांसफर जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र रायगढ़ में एक दिवसीय सतर्कता कार्यशाला कल मैराथन के दौरान सीने में दर्द, जांच में हुई हार्ट अटैक की पुष्टि, श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में थ्रोम्बस सक्शन तकनीक से 42 वर्षीय आरक्षक का उपचार, रक्त प्रवाह बहाल करने में मिली सफलता

तमनार हिंसाः महिला आरक्षक की वर्दी फाड़कर मारपीट करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जूते की माला पहनाकर निकाला गया जुलूस

रायगढ़ । रायगढ़ जिले में पिछले दिनों तमनार हिंसा के दौरान महिला आरक्षक पर जानलेवा हमला करते हुए मारपीट और वर्दी फाड़ने के मुख्य आरोपी को आज रायगढ़ पुलिस गिरफ्तार करके सिग्नल चैक पहुंची, जहां आरोपी का जुलूस निकालकर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले में तमनार क्षेत्र में पिछले दिनों हिंसा के दौरान एक महिला आरक्षक के साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट, जानलेवा हमला और वर्दी फाड़ने के मामले में पुलिस अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है, वहीं आज शाम साढ़े 4 बजे इस मामले के मुख्य छठवें आरोपी चित्रसेन साव निवासी झरना को गिरफ्तार रायगढ़ लाया गया। इस दौरान हेमू कालानी चैक में आरोपी को जूते चप्पल का माला पहना कर जुलूस निकाला गया। इस बीच रास्ते भर आरोपी कान पकड़ कर अपनी गलती की माफी मांगता रहा। इस कार्रवाई के बाद महिला पुलिस ने न केवल केक काटा बल्कि फाटके फोड़ कर खुशी जताई।
घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव ने बताया कि महिला की वर्दी फाडने वाले मुख्य आरोपी चित्रसेन साव को गिरफ्तार किया गया है। उसे रिमांड में लेकर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं के द्वारा आरोपी का जुलूस निकाला गया। इस मामले में पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस मामले में महिला थाना प्रभारी दीपिका निर्मलकर ने बताया कि विभाग विभाग की सारी महिलाएं आज बहुत खुश है, क्योंकि आज आरोपी को सजा मिली है और वह पकड़ाया है। हमे कानून व्यवस्था पर पूरा विश्वास है आरोपी को कड़ी सजा मिलेगी। महिलाओं के साथ गलत करने वाले को सजा मिलनी ही चाहिए।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?