April 22, 2026

ऐप डाउनलोड करें

आदित्य बिजनेस पार्क काम्पलेक्स के सामने खड़ी बाईक में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, बाईक जलकर पूरी तरह हुई खाक 36 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त, बंगुरसिया ढाबा के पास नाकेबंदी में कार समेत दबोचे गए आरोपी जनगणना प्रशिक्षण से घर लौट रहे शिक्षक को कार ने कुचला, सायकल सवार एक अन्य ग्रामीण भी हुआ गंभीर, जांच में जुटी पुलिस “अंतरराज्यीय उठाईगिरी-लूट गैंग का भंडाफोड़”, रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोचा, कई वारदातों का खुलासा, आरोपी ने 15 से ज्यादा चोरी, लूट और उठाईगिरी की घटनाएं कबूली शादी कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसे मौत, रात के अंधेरे में गड्ढे में गिरने से हुई घटना, परिजनों में पसरा मातम पल्सर मोटर सायकल की टक्कर से एक शख्स की मौत, शादी समारोह शामिल होनें जाते समय सड़क में गिरे टोपी उठाते समय हुई घटना

जन्मदिन विशेषः विवेक रंजन सिन्हा, एक नाम नहीं, एक ब्रांड

रायगढ़.  पूरे प्रदेश एवं रायगढ़ जिले में अपनी अलग पहचान बना चुके विवेक रंजन सिन्हा आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनका नाम केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि एक ब्रांड बन चुका है, जो भरोसे, सरलता और सामाजिक सक्रियता का प्रतीक है। रायगढ़ ही नही वरन पूरे प्रदेश में उनकी लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण आम लोगों से उनका सीधा जुड़ाव और हर परिस्थिति में सहयोग के लिए तत्पर रहना है। सामाजिक, सांस्कृतिक और स्थानीय गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका ने उन्हें खास पहचान दिलाई है।

35 वर्षों की निःस्वार्थ संगठन सेवा से कार्यकर्ताओं के बीच बने प्रेरणास्रोत और जनविश्वास के मजबूत स्तंभ
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ, कर्मठ एवं संगठननिष्ठ कार्यकर्ता विवेक रंजन सिन्हा के जन्मदिवस के पावन अवसर पर जिले भर में उनके शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा हर्ष, उत्साह एवं आत्मीयता के साथ शुभकामनाएँ प्रेषित की जा रही है।
श्री विवेक रंजन सिन्हा संघानुकूल परिवार से आने वाले ऐसे व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने बाल्यकाल से ही राष्ट्रसेवा, संगठन और समाजहित को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाया। लगभग 35 वर्षों से अधिक समय से वे निःस्वार्थ भाव से संगठन की सेवा करते आ रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् से लेकर भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न दायित्वों तक उनकी कार्ययात्रा संगठन के प्रति समर्पण, अनुशासन और कर्मठता की प्रेरणादायक मिसाल है।

उनकी कार्यशैली की सबसे बड़ी विशेषता जमीनी स्तर तक कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठन के प्रति अटूट निष्ठा तथा प्रत्येक दायित्व का पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी से निर्वहन करना है। मतदान केन्द्र से लेकर विधानसभा स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने में उनका योगदान अविस्मरणीय रहा है। वर्तमान में जैजैपुर विधानसभा प्रभारी के रूप में वे संगठन विस्तार हेतु निरंतर सक्रिय हैं।

सामाजिक क्षेत्र में भी श्री सिन्हा की भूमिका उल्लेखनीय रही है। रायगढ़ जिला कायस्थ समाज के सचिव के रूप में, दशहरा उत्सव जैसे भव्य सांस्कृतिक आयोजनों तथा विभिन्न सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय सहभागिता समाज के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती है। वे सदैव सामाजिक समरसता, सेवा और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने वाले व्यक्तित्व रहे हैं।

उनका सौम्य स्वभाव, सरल व्यवहार, संगठनात्मक दक्षता एवं दूरदर्शी नेतृत्व उन्हें कार्यकर्ताओं के बीच अत्यंत लोकप्रिय बनाता है। चिकित्सक, अधिवक्ता, शिक्षक एवं प्रबुद्ध वर्ग में उनकी मजबूत पकड़ उनके व्यापक सामाजिक संपर्क और विश्वास का प्रमाण है।
16 जनवरी जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश सहित रायगढ़ शहर के अलावा आसपास के क्षेत्रों में उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। समर्थकों और शुभचिंतकों का कहना है कि विवेक रंजन सिन्हा का व्यक्तित्व युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?