August 1, 2026

ऐप डाउनलोड करें

समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभः राज्यपाल रमेन डेका, जल संरक्षण, पर्यावरण, जैविक खेती, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका एवं सुशासन पर दिया विशेष जोर ड्राइविंग स्कूलों के लिए नए निर्देश जारी, भीड़भाड़ वाले इलाकों में प्रशिक्षण पर रोक पोरथ मंदिर में घुसा बाढ़ का पानी, महानदी नदी उफान पर, तटवर्ती गांवों में अलर्ट जारी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में किसानों को मिला उचित मुआवजा, जिला प्रशासन की प्रभावी पहल रंग लाई, जिंदल पावर लिमिटेड ने प्रभावित 60 किसान परिवारों के लिए जारी की 40 करोड़ रुपए की पहली किस्त नशीला इंजेक्शन विक्रेता समेत सप्लायर गिरफ्तार, 30 नग नशीला इंजेक्शन बरामद, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की कार्रवाई ट्रांसपोर्ट कंपनी से 32 लाख की धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार, फर्जी बिल-वाउचर बनाकर कंपनी को पहुंचाई थी लाखों की आर्थिक क्षति, 4 माह से चल रहा था फरार, दरोगापारा से दबोचा गया आरोपी दीपक शर्मा

पोरथ मंदिर में घुसा बाढ़ का पानी, महानदी नदी उफान पर, तटवर्ती गांवों में अलर्ट जारी

रायगढ़। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच गंगरैल बांध के गेट खोल दिये जाने से महानदी का जलस्तर एकाएक बढ़ गया है,जिसके चलते अब तक शांत बह रही महानदी में उफान आते ही उसके तटवर्ती इलाकों में बाढ़ आने का खतरा उत्पन्न हो गया है। रायगढ़ जिले के पुसौर और बरमकेला के आधा दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। सरिया से लगे पोरथ मंदिर भी चारों तरफ से पानी से घिर गया है।
लगातार बढ़ते महानदी के जलस्तर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। यही वजह है कि जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। महानदी से तट पर बसे पुसौर के गांव लिप्ती, सूरजगढ़, नदीगांव, पोरथ, बोरिदा, रानीडिही, तोरा, ठेंगागुड़ी, मोहंदी, कोर्रा, रेबो, चंघोरी, बाराडोली, परसापाली, खफरापाली, सूरसी तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। महानदी में अचानक पानी बढ़ने से पोरथ का प्राचीन शिव मंदिर जलमग्न हो गया है और लोग इसे देखने के लिए जमा हो रहे हैं। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि नदी का जलस्तर और बढ़ता है और गांवों में पानी प्रवेश करने की स्थिति बनती है तो प्रशासन के निर्देशों का तत्काल पालन करते हुए सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।
हीराकुंड डेम के 12 गेट खोले गए
क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण महानदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए हीराकुंड डेम से भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार डेम के 12 गेट खोले गए हैं जिसके चलते आने वाले कुछ घंटों में डेम के उपरी क्षेत्रों जिनमें रायगढ़ का सुरजपुर, सरिया क्षेत्र भी आता है, में पानी कम होनें की संभावना जताई जा रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में किसानों को मिला उचित मुआवजा, जिला प्रशासन की प्रभावी पहल रंग लाई, जिंदल पावर लिमिटेड ने प्रभावित 60 किसान परिवारों के लिए जारी की 40 करोड़ रुपए की पहली किस्त

रायगढ़ को मिली इंडियन ओवरसीज बैंक की नई सौगात, वित्त मंत्री ने किया लोकार्पण, चैतन्य नगर में शुरू हुई आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से युक्त शाखा, वित्तीय समावेशन के साथ व्यापार, उद्योग और रोजगार को मिलेगा नया संबल

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?