June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा का सड़क हादसे में निधन, महकमे में शोक

पुलिस विभाग से एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। जरहागांव थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा का राजस्थान में एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। इस हृदयविदारक घटना की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। उनके असमय निधन से न केवल पुलिस विभाग बल्कि पूरा क्षेत्र स्तब्ध है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं उनके सहकर्मी और परिचित गहरे सदमे में हैं। इस अपूरणीय क्षति से हर कोई मर्माहत नजर आ रहा है।
नंदलाल पैकरा एक ईमानदार, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। वे कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते और त्वरित समाधान के लिए प्रयासरत रहते थे। विशेष रूप से गुमशुदा व्यक्तियों जैसे संवेदनशील मामलों में वे स्वयं मौके पर पहुंचकर सक्रिय भूमिका निभाते थे, जिससे जनता के बीच उनकी एक अलग पहचान बनी हुई थी। उनकी कार्यशैली की सभी सराहना करते थे।
दिवंगत थाना प्रभारी के निधन पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकसंतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
मुंगेली सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। यह घटना पुलिस विभाग के लिए एक बड़ी क्षति है। नंदलाल पैकरा अपने कर्तव्य के प्रति सदैव समर्पित रहे। उनके निधन से एक रिक्तता आ गई है, जिसे भरना मुश्किल होगा। उनके सहयोगी उन्हें एक प्रेरणास्रोत के रूप में याद करेंगे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?