April 21, 2026

ऐप डाउनलोड करें

आदित्य बिजनेस पार्क काम्पलेक्स के सामने खड़ी बाईक में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, बाईक जलकर पूरी तरह हुई खाक 36 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त, बंगुरसिया ढाबा के पास नाकेबंदी में कार समेत दबोचे गए आरोपी जनगणना प्रशिक्षण से घर लौट रहे शिक्षक को कार ने कुचला, सायकल सवार एक अन्य ग्रामीण भी हुआ गंभीर, जांच में जुटी पुलिस “अंतरराज्यीय उठाईगिरी-लूट गैंग का भंडाफोड़”, रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोचा, कई वारदातों का खुलासा, आरोपी ने 15 से ज्यादा चोरी, लूट और उठाईगिरी की घटनाएं कबूली शादी कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसे मौत, रात के अंधेरे में गड्ढे में गिरने से हुई घटना, परिजनों में पसरा मातम पल्सर मोटर सायकल की टक्कर से एक शख्स की मौत, शादी समारोह शामिल होनें जाते समय सड़क में गिरे टोपी उठाते समय हुई घटना

रायगढ़ में हाथियों का आतंक जारी, एक मकान को तोड़ा, धान खरीदी केन्द्र में 7 बोरी धान किया बर्बाद

रायगढ़. रायगढ़ जिले में बीती रात हाथी ने जहां एक मकान एवं झोपड़ी को तोड़ा है वहीं धान खरीदी केन्द्र पहुंचकर 7 बोरी धान को खाकर नुकसान पहुंचाया है। जिले में हाथियों की बड़ी संख्या को देखते हुए वन विभाग पूरी तरह अलर्ट होकर गांव-गांव में मुनादी कराकर लोगों को हाथियों से दूरी बनाये रखने अपील भी कर रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ वन मंडल के बंगुरसिया धान खरीदी केन्द्र में बीती रात एक बार फिर से हाथियों ने 7 बोरी धान के अलावा एक अस्थाई झोपड़ी को भी पहुंचाया है। इसी तरह धरमजयगढ़ वन मंडल के प्रेमनगर में 03 किसान, दियागढ़ में 01 किसान की फसल को भी हाथियों ने काफी नुकसान पहुंचाया है। वहीं बोरों रेंज के खम्हार बीट में हाथी ने एक ग्रामीण के मकान को तोड़ा है। आज सुबह मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
रायगढ़ जिले के जंगलों में इन दिनों कुल 122 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं, जिसमें धरमजयगढ़ वन मंडल में 63 हाथी तो रायगढ़ वन मंडल में 59 हाथियों की मौजूदगी है। हाथियों के इस दल में 34 नर, 58 मादा के अलावा 30 शावक शामिल है। जिले में हाथियों की बड़ी संख्या को देखते हुए हाथी विचरण क्षेत्रों में हाथी ट्रेकिंग दल एवं हाथी मित्र दल टीम हाथी प्रभावित गांवों में मुनादी एवं प्रचार-प्रसार कराते हुए गांव के ग्रामीणों को हाथियों से दूरी बनाये रखने अपील की जा रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?