August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है” महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला सांप के काटने से दो मौत, एक का इलाज जारी, बीती रात की घटना, परिजनों में पसरा मातम गोलीकांड में बड़ा फैसला: महिला हत्याकांड के दोषी भाई-बहन को उम्रकैद, पुराने विवाद ने ली थी जान

प्रशासन व कंपनी के समन्वय से स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल मजबूती, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा को 6 कंप्यूटर सेट भेंट

महावीर एनर्जी एवं कोल बेनेफिकेशन लिमिटेड द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घरघोड़ा को स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए 6 कंप्यूटर सेट (प्रिंटर सहित) प्रदान किए गए। यह पहल जीवनदीप समिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा की सामान्य सभा की बैठक 23 दिसंबर 2025 में लिए गए निर्णय के अनुरूप की गई। जिसमें सर्वसम्मति से स्वास्थ्य केंद्र के लिए कंप्यूटर सेट उपलब्ध कराने का प्रस्ताव पारित हुआ था। उसी निर्णय के परिपालन में 19 जनवरी 2026 को महावीर एनर्जी द्वारा कंप्यूटर एवं प्रिंटर सेटों की औपचारिक स्वीकृति एवं प्रदाय किया गया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी घरघोड़ा दुर्गा प्रसाद अधिकारी, तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय चौधरी, खंड चिकित्सा अधिकारी घरघोड़ा डॉ. एस. आर. पैंकरा, तथा महावीर एनर्जी के वरिष्ठ महाप्रबंधक एस. के. साहू अपने कर्मचारियों के साथ उपस्थित रहे।
अतिथियों ने महावीर एनर्जी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कंप्यूटराइजेशन से रोगी पंजीयन, रिकॉर्ड संधारण और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी, जिससे आमजन को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। यह कदम न केवल कंपनी की सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को डिजिटल युग से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?