June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: शशिमोहन सिंह होंगे रायगढ़ के नए पुलिस अधीक्षक, जानें क्या हुए अहम बदलाव

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस महत्वपूर्ण फेरबदल के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे प्रदेश के पुलिस महकमे में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद है। यह आदेश गुरुवार शाम को जारी किया गया, जिसके बाद पुलिस विभाग में एक बड़ी सर्जरी के रूप में देखा जा रहा है।
इस तबादला सूची में कई चर्चित चेहरों को नई भूमिकाएं मिली हैं। रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक रहे दिव्यांग पटेल को रायपुर का नया पुलिस अधीक्षक (रेल) बनाया गया है। वहीं, जशपुर के पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह को रायगढ़ का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह को जशपुर का नया एसपी बनाया गया है। यह स्थानांतरण पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है।
इसके अतिरिक्त, कई अन्य आईपीएस अधिकारियों के भी तबादले हुए हैं। संजीव शुक्ला, जो पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज थे, अब पुलिस आयुक्त रायपुर नगरीय के पद पर कार्यभार संभालेंगे। रामगोपाल को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज से बिलासपुर रेंज भेजा गया है। अभिषेक शांडिल्य को पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज से दुर्ग रेंज में स्थानांतरित किया गया है। अमित तुकाराम, जो पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर थे, अब अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रायपुर नगरीय होंगे।
उमेश प्रसाद गुप्ता को सेनानी 14वीं वाहिनी बालोद से पुलिस उपायुक्त रायपुर नगरीय के पद पर नियुक्त किया गया है। संदीप पटेल, जो सेनानी 16वीं वाहिनी नारायणपुर में थे, अब पुलिस उपायुक्त रायपुर पश्चिम रायपुर नगरीय के रूप में कार्य करेंगे। मयंक गुर्जर को सेनानी 15वीं वाहिनी दंतेवाड़ा से पुलिस उपायुक्त उत्तर रायपुर नगरीय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विकास कुमार, जो पुलिस अधीक्षक एसआईबी पुलिस मुख्यालय रायपुर में थे, अब पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक एवं प्रोटोकाल रायपुर नगरीय होंगे।
राजनाला स्मृतिक को पुलिस अधीक्षक एसटीएफ बघेरा से पुलिस उपायुक्त क्राइम एवं साइबर रायपुर नगरीय के पद पर स्थानांतरित किया गया है। श्वेता श्रीवास्तव, जो पुलिस अधीक्षक रायपुर रेल थीं, अब पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण के रूप में कार्य करेंगी। ईशु अग्रवाल को नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक रायपुर से पुलिस सहायक आयुक्त आजाद चौक रायपुर नगरीय की नई जिम्मेदारी दी गई है। इन नियुक्तियों से प्रदेश की कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?