August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है” महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला सांप के काटने से दो मौत, एक का इलाज जारी, बीती रात की घटना, परिजनों में पसरा मातम गोलीकांड में बड़ा फैसला: महिला हत्याकांड के दोषी भाई-बहन को उम्रकैद, पुराने विवाद ने ली थी जान

किन्नर समाज के लिए विशेष वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित, सुरक्षित बैंकिंग, स्वरोजगार व साइबर सुरक्षा पर दी गई जानकारी

रायगढ़ । किन्नर समाज को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अग्रणी बैंक रायगढ़ द्वारा रायगढ़ में विशेष वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (डीएफएस) के निर्देशानुसार वित्तीय समावेशन अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य किन्नर समाज को सुरक्षित और औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से जोड़ना है।
शिविर में प्रतिभागियों को बचत खाता खोलने की प्रक्रिया, बचत का महत्व, बजट बनाना, निवेश के सिद्धांत, निवेश में सुरक्षा, तरलता एवं लाभप्रदता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान वित्तीय साक्षरता के मूलभूत सिद्धांतों- कमाना, खर्च करना, उधार लेना, बचत, निवेश एवं बीमा सुरक्षा के बारे में सरल एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही किन्नर समाज को स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया तथा बैंकों द्वारा संचालित विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
शिविर में डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा, साइबर सुरक्षा और धोखाधड़ी से बचाव पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री कमल किशोर सिंह ने साइबर फ्रॉड की स्थिति में टोल फ्री नंबर 1930 पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की जानकारी साझा की। शिविर में श्री राजकुमार शर्मा, एफएलसी काउंसलर ने भी सहभागिता करते हुए वित्तीय निर्णयों से जुड़ी महत्वपूर्ण सलाह दी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?