June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

ओडिशा-रायगढ़ रोड पर स्कूली छात्रों ने किया चक्काजाम, शिक्षकों को हटाने के आदेश के विरोध में उतरे, जमकर नारेबाजी की

रायगढ़। रायगढ़ जिले में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ओडिशा-रायगढ़ रोड पर चक्काजाम कर दिया। नवपदस्थ प्राचार्य के शिक्षकों को हटाने संबंधी आदेश के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।
मंगलवार सुबह गढ़उमरिया स्थित शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्रा स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सड़क पर उतर आए और नारे लगाए। छात्रों का कहना था कि नए प्राचार्य ने बिना जानकारी दिए फर्जी तरीके से उनसे हस्ताक्षर कराए और उन्हीं हस्ताक्षरों के आधार पर शिक्षकों को हटाने का आदेश जारी किया जा रहा है।
छात्रों ने बताया कि वे अपने शिक्षकों से भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं और ऐसे में शिक्षकों को हटाना उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इधर, चक्काजाम की जानकारी मिलते ही एसडीएम समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। बाद में एसडीएम महेश शर्मा ने किसी भी शिक्षक को नहीं हटाए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे बाद छात्रों ने अपना विरोध समाप्त किया।
गढ़उमरिया की सड़क ओडिशा से जुड़ती है और इस रोड पर सुबह से रात तक हजारों वाहन चलते हैं। चक्काजाम के कारण ओडिशा की ओर जाने वाले मार्ग पर छोटी-बड़ी वाहनों की लंबी कतार लग गई।करीब डेढ़ घंटे बाद आंदोलन समाप्त होने पर यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?