June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

कई गांव के किसानों का नहीं कट सका टोकन, किसानों में नाराजगी, कर दिया चक्काजाम

रायगढ़. रायगढ़ में कई गांव के किसानों का धान खरीदी के लिए टोकन नहीं कट सका है। इसे देखते हुए किसानों में काफी नाराजगी हैं। जहां बुधवार को तकरीबन 6-7 सोसायटी क्षेत्र के किसानों ने कोतरा-रायगढ़ रोड पर चक्काजाम कर दिया और अपनी मांगो को लेकर जमकर नारे लगाए।
सुबह तकरीबन 10 बजे के बाद किसान कोतरा से रायगढ़ मेन रोड पर इक्ट्ठा होने लगा। इसके बाद टोकन नहीं कटने से परेशान होकर उन्होंने चक्काजाम कर दिया। इसमें किसानों ने बताया कि भरतपुर, कोतरा, कोड़तराई, धनागर, कांटा हरदी, भातपुर, नंदेली समेत आसपास के गांव के कुछ किसानों को टोकन नहीं कट सका है और अब धान खरीदी अंतिम चरणों पर है। ऐसे में अगर टोकन नहीं कटता है तो किसान अपनी धान को बेच नहीं पाएंगे। किसानों के आंदोलन की जानकारी जब पूर्व मंत्री व खरसिया विधायक उमेश पटेल को लगी, तो वे भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसानों को समर्थन दिया।

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों के प्रदर्शन को देखते हुए एसडीएम समेत पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाईश देने लगे। जहां एसडीएम के द्वारा आश्वसन दिया गया कि बचे हुए किसानों को टोकन जारी किया जाएगा। ऐसे में किसानों ने आश्वसन मिलने के बाद आंदोलन तो समाप्त कर दिया है, लेकिन अब भी मौके पर डटे हुए हैं और उनका कहना है कि टोकन कटने के बाद ही किसान वापस लौटेंगे।
बुधवार को घरघोड़ा ब्लॉक के अमलीडीह मेन रोड पर चक्काजाम किया जाना तय था। इस क्षेत्र मंे भी किसानों को टोकन नहीं कटने से लेकर कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ रही है। जिसके कारण किसानों ने आंदोलन करने का मुड़ बनाया था, लेकिन बाद में घरघोड़ा एसडीएम व तहसील दार द्वारा चर्चा करने बाद आश्वासन दिया गया है कि जिन-जिन किसानों का टोकन बाकी है उनका टोकन कटा जाएगा। इस आश्वसन के बाद किसानों ने अपना आंदोलन स्थागित कर दिया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?