February 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

​वापसी के साथ कसावट: धरमजयगढ़ अनुविभाग में जुड़ते ही तमनार थाने पहुँचे एसडीओपी तिवारी कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी, लगातार किया जा रहा था शारीरिक शोषण नगर निगम रायगढ़ में कल लगेगा मेगा कैंप, असंगठित कामगारो के लिये संजीवनी, अब मिलेंगे कई लाभ मशीन लगाकर जंगल में कोयलें की खुदाई, किसके शह पर चल रहा कोयले का खेल ऑपरेशन मुस्कान के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी, जनवरी माह में 59 में से 56 गुम इंसान तलाशे गए, परिजनों के चेहरों पर लौटी मुस्कान आकस्मिक निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के परिजनों को पुलिस सैलरी पैकेज से मिला 10–10 लाख रुपये का बीमा चेक, पुलिस परिवार और बैंक प्रबंधन ने निभाया संवेदनशील दायित्व

कुरमापाली पेट्रोल पंप पर पेट्रोलकर्मियों से मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, गैर-जमानतीय धाराओं में भेजे गए रिमांड पर

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा “गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी” कहते हुए मारपीट में शामिल आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के तहत थाना कोतरारोड़ क्षेत्र अंतर्गत कुरमापाली पेट्रोल पंप पर पेट्रोलकर्मियों से मारपीट की घटना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर गैर-जमानतीय धाराओं में रिमांड पर भेज दिया है।
घटना की रिपोर्ट खगपति पटेल पिता दुखुराम पटेल उम्र 53 वर्ष निवासी ठाकुरपाली द्वारा थाना कोतरारोड़ में दर्ज कराई गई, जिसमें बताया गया कि दिनांक 01.02.2026 को सुबह करीब 7 बजे वे पेट्रोल पंप पर मौजूद थे, उनके साथ रात्रि शिफ्ट कर्मचारी कमलेश पटेल एवं मनीष कुमार पटेल भी थे। इसी दौरान दो युवक शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे, मना करने पर गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। कर्मचारियों द्वारा बीच-बचाव करने पर दोनों युवक मोटरसाइकिल से चले गए, लेकिन कुछ ही देर बाद दो अन्य साथियों के साथ लौटकर तीनों कर्मचारियों पर फिर हमला कर दिया।
मामले में थाना कोतरारोड़ में धारा 296, 351(3), 115(2), 117(2), 119(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आहत खगपति पटेल, कमलेश पटेल एवं मनीष कुमार को शासकीय जिला चिकित्सालय रायगढ़ भेजकर चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज निकलवाया गया, जिससे आरोपियों की पहचान भानू प्रताप बघेल, कौशल बघेल, सुभाष बघेल एवं उत्तरा कुमार बघेल सभी निवासी ग्राम गोर्रा के रूप में हुई। पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया।
आरोपी भानू प्रताप बघेल से घटना में प्रयुक्त होंडा एसपी-125 मोटरसाइकिल क्रमांक ब्ळ 13 ।ल् 6019 (कीमत लगभग 25,000) तथा आरोपी सुभाष बघेल से हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जप्त की गई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?