April 22, 2026

ऐप डाउनलोड करें

आदित्य बिजनेस पार्क काम्पलेक्स के सामने खड़ी बाईक में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, बाईक जलकर पूरी तरह हुई खाक 36 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त, बंगुरसिया ढाबा के पास नाकेबंदी में कार समेत दबोचे गए आरोपी जनगणना प्रशिक्षण से घर लौट रहे शिक्षक को कार ने कुचला, सायकल सवार एक अन्य ग्रामीण भी हुआ गंभीर, जांच में जुटी पुलिस “अंतरराज्यीय उठाईगिरी-लूट गैंग का भंडाफोड़”, रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोचा, कई वारदातों का खुलासा, आरोपी ने 15 से ज्यादा चोरी, लूट और उठाईगिरी की घटनाएं कबूली शादी कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसे मौत, रात के अंधेरे में गड्ढे में गिरने से हुई घटना, परिजनों में पसरा मातम पल्सर मोटर सायकल की टक्कर से एक शख्स की मौत, शादी समारोह शामिल होनें जाते समय सड़क में गिरे टोपी उठाते समय हुई घटना

रामगुड़ी पारा में बही हास्य-व्यंग्य की काव्य-धारा, गूंजते रहे ठहाके, मां शारदा पूजन समारोह के अवसर पर भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन, महावीर अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि, समाज को सच्चाई का आईना दिखाने में कवियोंकी मुख्य भूमिका- महावीर

रायगढ़। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 74वां श्री मां शारदा पूजन समारोह के शुभ अवसर पर युवा सहयोग समिति रामगुड़ी पारा ने विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में शहर के समाजसेवी महावीर अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति रही। उन्होंने मुख्य अतिथि के आसंदी से संबोधित करते हुए कहा कि रायगढ़ को कला, संस्कृति के साथ साहित्यिक नगरी के रूप में जाना जाता है। रियासतकाल के समय से ही यहां कलाकारों को प्रोत्साहन मिलता रहा है, जो आज भी जारी है। इसी कड़ी में रामगुड़ीपारा सहयोग समिति भी साहित्य व प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने अपना योगदान दे रही है, जो काफी सराहनीय है। मुझे हर साल यहां के कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य मिलता है और हर साल यहां का शारदा पूजन समारोह भव्य होते जा रहा है। इसके लिए मैं समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मोहल्लेवासियों को बधाई देता हूं।
समिति के अध्यक्ष अभय गुप्ता और संयोजक सूरज शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भर से ख्यातिलब्ध कवियों का आगमन हुआ जिसमें मुख्य रूप से मंच संचालक की भूमिका में कवि बंशीधर मिश्रा (बिलाईगढ़)ने उपस्थित समस्त श्रोताओं को हास्य रस से समां बांधा। वहीं गजराज दास महंत (भिलाई)से आए कवि ने अपने चुटकिले अंदाज में उपस्थित श्रोताओं को गुदगुदाया। अंजुलता साहू (बिलासपुर) ने सरस्वती वंदना एवं गीत-गज़़ल की प्रस्तुति देकर लोगों के बीच अपनी विशिष्ट जगह बनाई। रायगढ़ से ओज कवि नरेंद्र गुप्ता ने अपनी कविताओं के माध्यम से अपनी बानगी प्रस्तुति की। कवि बंशीधर मिश्रा के संचालन में गजराज दास महंत ने श्रोताओं को खूब हंसाया। कवियत्री अंजूलता साहू के चुटीले नोक झोक ने खूब तालियां बटोरी एवं कवि नरेंद्र गुप्ता की ओजपूर्ण कविताओं ने अंतर्मन को झकझोर कर श्रोताओं ह्रदय पटल पर सशक्त हस्ताक्षर किया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?