August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है”

बोलेरो से पहुँचे चोर, डेढ़ घंटे में किया लाखों की चोरी, आरोपी ने पंजाब व हरियाणा से बुलाये थे चोर, वाकी टाकी का किया इस्तेमाल, ताकि ना आये पकड़ में

जगदलपुर, शहर के लालबाग व वृंदावन कालोनी में हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड के साथ ही तीनों आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, इन आरोपियों के द्वारा छोटी की घटना को अंजाम देने के लिए फोन की जगह वाकी टाकी का इस्तेमाल किया, जिससे कि पकड़ में न आये, लेकिन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के पूरे सामान को बरामद किया गया है,
इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया कि मास्टरमाइंड दुर्ग निवासी विक्की कुमार वर्मा 34 वर्ष निवासी शारदापारा कैम्प 2 भिलाई छावनी अपने परिचित के नरेंद्र सिंह 50 वर्ष निवासी दुर्ग के अलावा अभिषेक खड़ारा 24 वर्ष निवासी पंजाब व विशाल वाल्मीकि 23 वर्ष हरियाणा को लेकर 29 जनवरी की शाम को जगदलपुर पहुँचे, जहाँ लालबाग मैदान में बोलेरो को खड़ी करने के बाद 2 युवक गाड़ी में ही रुके, जबकि 2 लोग सनसिटी गए, जहाँ घर के सामने लगे ताले को देखने के बाद एक चोर अंदर गया और दूसरा वाकी टाकी से बता रहा था, डेढ़ घंटे के अंदर लालबाग निवासी यश मेठानी के घर से सोने के आभूषण के साथ ही कैश पैसा लेकर फरार हो गए, लालबाग में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद वृंदावन कालोनी निवासी सुभाष गंजीर के घर गए, जहाँ 2 चांदी की मूर्तियों के साथ ही कैश पैसे लेकर फरार हो गए, मामले की जांच में पता चला कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद विशाखापत्तनम भाग गए, जहाँ से वापस लौटने के दौरान आरोपी को पकड़ा गया, जहाँ आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मास्टरमाइंड विक्की कुमार वर्मा के द्वारा 40 से 50 जगहों पर चोरी की घटना को अंजाम दे चुके है, वही चोरों ने करीब 70 हजार के लगभग पैसे खर्च कर चुके थे, बाकी का सामान बरामद किया जा चुका है,

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?