February 13, 2026

ऐप डाउनलोड करें

पार्षद प्रतिनिधि केशव जायसवाल का जन्मदिन युवाओं ने धूमधाम से मनाया, समाजसेवा का दिया संदेश, गणमान्य नागरिक रहे मौजूद बीट प्रणाली सशक्त कर अपराध मुक्त रायगढ़ की दिशा में तमनार पुलिस की पहल, थाना प्रभारी तमनार ने ली ग्राम कोटवारों की बैठक में बीट सिस्टम को प्रभावी बनाने और ‘ऑपरेशन आघात’ की दी जानकारी ऑपरेशन_आघात से अवैध मादक पदार्थों पर होगा सख्त प्रहार, कोतवाली पुलिस की अवैध शराब और लैलूंगा पुलिस की गांजा तस्कारों पर कार्रवाई, लैलूंगा में 3 किलो गांजा जप्त, दो तस्कर गिरफ्तार, एक मोटर सायकल भी जप्त बाईपास के बावजूद शहर में दौड़ रहे भारी वाहन, घरघोड़ा में नियमों की अनदेखी” बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी आयोजित करेगा अभिनंदन समारोह – वायुनन्दन पांडे फाइलेरिया उन्मूलन: जिला टीम ने लोइंग में MDA अभियान का किया निरीक्षण, 1.55 लाख से अधिक नागरिकों को दवा खिलाने का लक्ष्य

चांदमारी रोड पर कार सवार युवतियों से फिल्मी स्टाइल में छेड़खानी, महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त ग्रैंड विटारा कार जप्त

रायगढ़। दिनांक 09.02.2026 की रात्रि चांदमारी रोड पर कार सवार दो युवतियों के साथ छेड़खानी की गंभीर घटना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त ग्रैंड विटारा कार क्रमांक CG13 AW 2410 को भी जप्त किया गया है। मामले में शामिल अन्य चार आरोपी गिरफ्तारी के भय से फरार हैं, जिनकी सघन पतासाजी जारी है।
10 फरवरी को महिला थाना में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 09 फरवरी की रात करीब 11 बजे वह अपनी ममेरी बहन के साथ कार से रायगढ़ दवाई लेने जा रही थीं। चांदमारी रोड पर कार रोककर वे आवारा कुत्तों को बिस्किट खिला रही थीं, तभी पीछे से एक नीले कलर की ग्रैंड विटारा कार में सवार पांच युवक पहुंचे और उन पर अशोभनीय टिप्पणियां एवं गंदे इशारे करने लगे। दोनों युवतियां वहां से निकल गईं, परंतु आरोपियों ने उनका पीछा किया और रियापारा तिराहा चौक के पास ओवरटेक कर उनकी कार के सामने अपनी कार अड़ा दी। एक युवक कार से उतरकर अशोभनीय हरकत करते हुए अपना नाम प्रदीप पटेल बताया, जबकि अन्य साथी भी अश्लील टिप्पणियां करते रहे।
घटना की रिपोर्ट पर महिला थाना में अपराध क्रमांक 09/2026 धारा 78(2), 126(2), 79, 75(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। महिला थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को अवगत कराते हुए उनके मार्गदर्शन में पुलिस लाइन, थाना कोतवाली के स्टाफ के साथ आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई। जांच के दौरान ग्रैंड विटारा कार ढिमरापुर स्थित प्रदीप पटेल के घर के सामने मिली, किंतु वह फरार था। आगे की जांच में वाहन घटना दिवस पर नरेन्द्र महावर द्वारा चलाया जाना पाया गया।
तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नरेन्द्र महावर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने प्रदीप पटेल, कमलेश यादव, राहुल गुप्ता एवं संगम त्रिपाठी निवासी सतीगुड़ी चौक रायगढ़ के साथ मिलकर युवतियों का पीछा कर रास्ता रोककर छेड़खानी करना स्वीकार किया। आरोपी नरेन्द्र महावर पिता नथोली राम महावर, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 1 चांवसारी भवानी स्कूल के पास, थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में की गई इस त्वरित कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, प्रधान आरक्षक दिलीप भानू, संदीप भगत, राजेश उरांव, आरक्षक गोविंद पटेल, अनिरुद्ध बघेल एवं डोमन सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

ऑपरेशन_आघात से अवैध मादक पदार्थों पर होगा सख्त प्रहार, कोतवाली पुलिस की अवैध शराब और लैलूंगा पुलिस की गांजा तस्कारों पर कार्रवाई, लैलूंगा में 3 किलो गांजा जप्त, दो तस्कर गिरफ्तार, एक मोटर सायकल भी जप्त

ऑपरेशन अंकुश : अवैध मादक पदार्थों पर सख्त प्रहार के लिए एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में प्रारंभ हुआ ऑपरेशन अंकुश, कोतरारोड़, लैलूंगा एवं तमनार क्षेत्र में अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?